एनडीए से सीएम नीतीश के करीबी आनंद मोहन की दो बड़ी मांगें, रेल मंत्रालय और विशेष राज्य का दर्जा मांगा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 07 जून 2024। जब से लोकसभा चुनाव परिणाम आया है, तब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी चर्चा में है। 16 में से 12 सीटें लाकर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी टीडीपी के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सबसे बड़ी सहयोगी बनकर सामने आई है। सीएम नीतीश कुमार एनडीए के साथ ही रहेंगे, यह अब तक की सियासी गतिविधियों से साफ नजर आ रहा है। लेकिन, इस बार उनकी पार्टी के नेता और करीबी बड़े मंत्रालयों की मांग कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार के करीबी और उनकी पार्टी की सांसद लवली आनंद के पति आनंद मोहन ने रेल मंत्रालय की मांग कर दी है। 

विशेष राज्य का दर्जा बिहार के विकास के लिए जरूरी
आनंद मोहन ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत  करते हुए कहा कि हमलोग रेल मंत्रालय की मांग करते हैं। रेल मंत्रालय की मांग पुख्ता मांग है। लगातार यह बिहार के हिस्से रहा है। एलएन मिश्रा, रामविलास विलास और नीतीश कुमार के जमाने से जो कार्य अधूरे हैं, उनको अगर पूरा करना है तो पिछड़े बिहार को रेल मंत्रालय चाहिए। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकाला है। एक विकसशील बिहार बनाया। प्रगति के दौर में लाया है। इसको अगर पंख देना है तो विशेष राज्य के दर्जे की मांग पूरी होनी चाहिए। यह बिहार के विकास के लिए जरूरी है। लवली आनंद और बाकी लोग संसदीय दल की बैठक में हैं। वह जब निकलेंगी तो बाकी बातें सामने आ जाएगी। 

बिना शर्त के जदयू एनडीए के समर्थन में है
वहीं सांसद लवली आनंद ने कहा कि पुनौरा धाम का विकास होना चाहिए। यहां भी अयोध्या की तरह मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां रेलवे नहीं है वहां रेल मिले। उन्होंने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। हालांकि, इनसे पहले जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जदयू बिना शर्त एनडीए के समर्थन में है। केसी त्यागी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की मांग हमारे दिल और दिमाग में है।

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या में भाजपा की हार पर गाली देने वाले युवक गिरफ्तार; कन्हैया कुमार को भी मारा था थप्पड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 07 जून 2024। अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी की हार से नाराज हिंदू रक्षा दल के दो युवकों ने लोगों को गद्दार बताया है। वीडियो में दोनों युवक लोगों को गंदी-गंदी गालियां भी देते नजर आए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल होने के बाद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं