केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा विधायकों को दिल्ली बुलाया, राष्ट्रपति शासन खत्म करने पर चर्चा की संभावना

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 13 दिसंबर 2025। मणिपुर में लंबे समय से जारी राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने और राष्ट्रपति शासन हटाने की संभावना को देखते हुए भाजपा ने राज्य के सभी विधायकों को 14 दिसंबर को नई दिल्ली में बैठक के लिए तलब किया है। यह कदम राज्य की राजनीतिक दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत माना जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है कि केंद्रीय नेतृत्व ने सभी विधायकों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हालांकि बैठक का औपचारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन उन्होंने संकेत दिए कि नई सरकार के गठन पर चर्चा होने की पूरी संभावना है।

कुकी जो समुदाय के विधायकों को भी दिल्ली बुलाया
पूर्व सीएम बीरेन सिंह ने इंफाल में 86वें नुपी लाल दिवस के अवसर पर ये बात कही। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कुकी-जो समुदाय के वे सभी विधायक, जिनमें सात भाजपा के भी शामिल हैं, को भी इस बैठक के लिए बुलाया गया है। उनके रुख पर सबकी निगाहें टिकी हैं, क्योंकि सभी 10 कुकी-जो विधायक लगातार अलग प्रशासन की मांग पर अड़े हुए हैं और इसी शर्त पर सरकार गठन में समर्थन देने की बात कहते रहे हैं।

सरकार बहाली की मांग कर रहे भाजपा विधायक
हालांकि कई भाजपा विधायक राज्य में तुरंत निर्वाचित सरकार बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कुकी-जो समूह किसी भी व्यवस्था का समर्थन करने से पहले अपनी राजनीतिक मांगों के समाधान पर जोर दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ए शारदा भी बैठक में मौजूद रह सकती हैं। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन है, जबकि बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को इस्तीफा दिया था।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका की नई रणनीतिक पहल 'पैक्स सिलिका' में भारत शामिल नहीं, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

शेयर करे इंडियारिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 दिसंबर 2025। अमेरिका की अगुवाई में एक नई रणनीतिक पहल ‘पैक्स सिलिका’ शुरू की गई है, जिसका मकसद एक सुरक्षित और नवाचार से चलने वाली सिलिकॉन आपूर्ति श्रृंखला बनाना है। इसमें भारत को शामिल न किए जाने पर कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं