छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे की वाटरफॉल में डूबने से मौत, कवर्धा में 16 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिली लाश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कवर्धा 05 अगस्त 2024। जिले के पर्यटन स्थल रानीदहरा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान 21 वर्षीय युवक डूब गया, युवक का नाम तुषार साहू है। तुषार प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा बताया जा रहा है, अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए वह रानीदाहरा गया था, नहाने के दौरान युवक डूब गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिले के घने जंगल में स्थित रानीदेहरा वॉटरफॉल में आए दिन नहाने के दौरान डूबने की खबर सामने आती है, उसके बावजूद भी जिला प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार के सुरक्षा नहीं है यही कारण है की आए दिन जलप्रपात में नहाने के दौरान युवक युवतियों की बहने से मौत हो जाती है।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे तुषार की वॉटरफॉल में डूबने से मौत हो गई 16 घंटे सर्च ऑपरेशन चला, जिसके बाद सोमवार को तुषार का शव मिला है। बताया जा रहा है कि तुषार साहू नहाने के दौरान गहरे पानी की तरफ चला गया और डूब गया। कवर्धा जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर रानीदेहरा वॉटरफॉल है और यहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक रोज घूमने के लिए पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Next Post

रुबिकॉन रिसर्च लिमिटेड ने सेबी के पास फाइल किया डीआरएचपी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 06 अगस्त 2024। रूबिकॉन रिसर्च लिमिटेड ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (“सेबी”) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (“डीआरएचपी”) फाइल किया है। रूबिकॉन रिसर्च एक फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन कंपनी है, जो केंद्रित रिसर्च और डेवलपमेंट के माध्यम से इनोवेशन […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस