राज्य स्थापना दिवस पर 8226 व्याख्याताओं का संविलियन : किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 1500 करोड़

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 31 अक्टूबर 2020। राज्य स्थापना दिवस पर 18.38 लाख किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त 1500 करोड़ दिये जाने और 8226 व्याख्याताओं का संविलियन का स्वागत करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार लगातार जनहित में फैसले कर रही है। कांग्रेस सरकार के अभी दो साल भी नहीं हुये है और पूरे प्रदेश में समृद्धि एवं सुख शांति का एक शानदार दौर जारी है। रमन सिंह सरकार के 15 काले कलुष भरे भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और वादाखिलाफी के 15 सालों को आज कोई याद तक नहीं करना चाहता है। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह सरकार और भूपेश बघेल सरकार में बीच का अंतर आज के दोनों फैसलों से और स्पष्ट हो गया है। रमन सिंह सरकार ने 2013 में 2100 रू. धान का मूल्य और 300 रू. 5 साल तक बोनस का वादा किया था जो नहीं निभाया। 15 साल तक शिक्षाकर्मियों का संविलियन के लिये एक पैसे का भी प्रावधान नहीं करने वाली रमन सिंह सरकार की धोखाधड़ी अब खुल कर उजागर हो गयी है। शिक्षाकर्मियों का संविलियन करने वाली भूपेश बघेल सरकार का समर्पण और संकल्प स्पष्ट है।

Leave a Reply

Next Post

संयुक्त संचालक के.पी.साय को दी गई भावभीनी विदाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 31 अक्टूबर 2020। जिला जनसंपर्क कार्यालय बिलासपुर के संयुक्त संचालक के.पी.साय को आज कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनके स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी कार्यालयीन कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग