अमेरिका में फिर दिल दहला देने वाला हादसा, उड़ान भरने के बाद एक घर में जा घुसा विमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 30 मार्च 2025। अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसे ने सभी को सदमे में डाल दिया है। यहां आयोवा से मिनेसोटा जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक की मौत होने की खबर है। घटना शनिवार को मिनियापोलिस के उपनगर ब्रुकलिन पार्क में हुई। शहर के एक अधिकारी ने इस बारे जानकारी दी। 

घर जलकर खाक
ब्रुकलिन पार्क के प्रवक्ता रिसिकत अदेसाओगुन ने बताया कि घर में रहने वाले लोगों को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन घर जलकर खाक हो गया है। संघीय उड्डयन प्रशासन ने एक बयान में कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सिंगल-इंजन वाले सोकाटा टीबीएम7 में कितने लोग सवार थे?

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच में जुटा
एजेंसी ने बताया कि विमान डेस मोइनेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था। उसका गंतव्य अनोका काउंटी-ब्लेन हवाई अड्डा था। यह मिनियापोलिस के दूसरे उपनगर में स्थित है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

 'ब्रह्मांड की वैश्विक समझ में भारत ने हमेशा दिया अहम योगदान', पूर्व इसरो प्रमुख सोमनाथ का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 30 मार्च 2025। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख एस. सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि भारत हमेशा से एक महान देश रहा है, जिसने वेदों से लकर आधुनिक वैज्ञानिक प्रगति तक ब्रह्मांड की वैश्विक समझ में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए