प्रभास की ‘राधे श्याम’ भी हुई पोस्टपोन! श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘चालबाज’ की शूटिंग रुकी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 जनवरी 2022। जर्सी, RRR और पृथ्वीराज जैसी फिल्मों के बाद अब प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म राधे श्याम भी बैकफुट पर आ गई है। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच ‘राधे श्याम’ के मेकर्स ने भी फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। मालूम हो कि कोविड के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है जिसके चलते कई राज्यों में या तो सिनेमाघर पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं, या फिर इन्हें आधी क्षमता के साथ ही चलाया जा रहा है। तेलुगू 360 द्वारा किए गए एक ट्वीट के मुताबिक राधे श्याम को पोस्टपोन कर दिया गया है। ट्वीट के मुताबिक, ‘राधे श्याम को आधिकारिक तौर पर पोस्टपोन कर दिया गया है। ये संवाद अमेरिका के सिनेमाघरों तक भी पहुंचा दिया गया है.’ फिल्म 14 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी और फैंस प्रभास को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए बहुत एक्साइटेड थे।

‘चालबाज’ की शूटिंग पर भी लगा अल्प विराम

बता दें कि कई फिल्मों की रिलीज डेट जनवरी या फरवरी में तय हुई थी, लेकिन हालातों को देखते हुए मेकर्स ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी फिल्मों को रिलीज रोकना ही फिलहाल ठीक समझा है। जहां भारत में फिल्मों की रिलीड डेट टाली जा रही हैं वहीं दूसरी ओर लंदन में श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘चालबाज’ की शूटिंग पर अल्प विराम लग गया है।

पहली बार डबल रोल में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर इस फिल्म में पहली बार डबल रोल में नजर आने जा रही थीं और इस एक्शन कॉमेडी फिल्म को लेकर खुद भूषण कुमार भी काफी उत्साहित थे। हालांकि कोविड मामलों को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने श्रीदेवी की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के रीमेक को फिलहाल टालना ही ठीक समझा है। बता दें कि मेकर्स ने अप्रैल 2021 में इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया था।

Leave a Reply

Next Post

1st International One-Day: वनडे क्रिकेट हुआ 51 साल का, बारिश के चलते आज ही के दिन हुआ था इसका जन्म

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जनवरी 2022। क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के तीन फॉर्मेट हैं- टेस्ट, एकदिवसीय मैच या वनडे और टी-20। ऐसे में क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट के आज 51 साल पूरे हो गए। जी हां, 5 जनवरी 1971 को […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ