मंदिर परिसर में आरएसएस पर रोक को लेकर केरल के मंत्री की सफाई, कहा- शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2023। केरल के देवस्वम मंत्री के. राधाकृषणन ने त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) द्वारा मंदिरों के परिसरों में आरएसएस की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने वाले सर्कुलर को उचित ठहराते हुए इसका कारण बताया है। उन्होंने बताया कि ऐसा केवल मंदिर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए किया गया है।  देवस्वम कमिश्नर ने पिछले सप्ताह सर्कुलर जारी किया था। इस पर केरल के मंत्री ने बताया कि इस सर्कुलर का उद्देश्य किसी को भी मंदिर के परिसर में प्रवेश करने से रोकना नहीं था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस पर विवाद करना पूरी तरह से अनुचित है।  के. राधाकृष्णन का यह बयान तब आया जब सोशल मीडिया पर दक्षिणपंथ ने टीडीबी के सर्कुलर की आलोचाना करने के साथ वामपंथ पर संघ परिवार को धार्मिक स्थानों से दूर रखने का आरोप लगाया। बता दें कि टीडीपी एक सर्वोच्च मंदिर निकाय है, जो त्रावणकोर क्षेत्र में सभी मंदिरों का प्रबंधन करती है।

मीडिया से बात करते हुए राधाकृण्णन ने कहा, ‘धार्मिक स्थानों पर हमेशा शांति बनाकर रखना चाहिए। वहां ऐसा वातावरण होना चाहिए, जिसमें श्रद्धालु आकर शांति से प्रार्थना कर सकें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इसका मतलब ये नहीं कि किसी को भी धर्मस्थलों में जाने से रोका जाएगा। मंत्री ने सभी से इस तरह से बहस से बचने की भी अपील की है।’ 

पिछले सप्ताह जारी किया गया था सर्कुलर
टीडीबी ने पिछले सप्ताह एक नया सर्कुलर जारी किया था, जिसमें आरएसएस के कार्यकर्ताओं के मंदिर के परिसरों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। देवस्वम कमिश्नर द्वारा जारी की गई सर्कुलर के अनुसार नामजाप प्रदर्शन यानी की मंत्रोच्चारण के साथ प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को मंदिरों के परिसरों में प्रवेश पर रोक लगाया गया है। 20 अक्तूबर को जारी सर्कुलर में देवस्वम ने सतर्कता विंग को मंदिर के परिसरों में छापेमारी का भी आदेश दिया है, जिससे की मंदिरों में चलाए जा रहे हथियार प्रशिक्षण या सामूहिक अभ्यास को रोका जा सके।  इसी के साथ मंदिरों के कर्मचारियों और पुजारियों को भी परिसर में उपस्थित ऐसे संगठनों के बारे में टीडीपी को जानकारी देने का आदेश दिया गया है। यदि वे ऐसा करने से चूकते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंदिरों में किसी भी तरह की तस्वीर या झंडे (जिसका मंदिर से कोई लेना-देना नहीं है) को लेकर प्रवेश करने पर भी रोक लगाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने की आठ परियोजनाओं की समीक्षा, कहा- सभी गांवों में की जाए मोबाइल टावर की स्थापना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात राज्यों की करीब 31,000 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंदर कवर नहीं किए गए सभी गांवों में मोबाइल टावरों की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री […]

You May Like

दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई