दिल्ली में इस साल भी नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, बेचने पर भी लगा बैन…केजरीवाल सरकार ने किया ऐलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 सितम्बर 2023। दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश लगाने की कार्ययोजना के तहत पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। यानि कि इस साल भी दीवाली पर दिल्ली में न तो पटाखे फोड़े जाएंगे और न ही बेचे जाएंगे।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि सर्दियों में सभी पटाखों की बिक्री, और जलाने पर प्रतिबन्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस को पटाखों से संबंधित लायसेंस नहीं देने के निर्देश जारी किए गए। राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली पुलिस को शहर में यह प्रतिबंध लागू करने के सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे। दिल्ली सरकार पिछले तीन साल से सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाती आ रही है।

राय ने कहा, ‘‘हमने पिछले पांच-छह वर्ष में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार देखा है लेकिन हमें इसमें और सुधार करना है, इसलिए हमने इस साल भी पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।” सरकार ने पिछले साल घोषणा की थी कि शहर में दीपावली पर पटाखे जलाने पर छह महीने तक की जेल होगी और 200 रुपए का जुर्माना लगेगा। इसमें कहा गया था कि दिल्ली में पटाखों का उत्पादन, भंडारण और बिक्री करना विस्फोटक अधिनियम की धारा 9B के तहत दंडनीय होगा और ऐसा करने पर 5,000 रुपए तक का जुर्माना और तीन साल की जेल हो सकती है।

Leave a Reply

Next Post

मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में चुनाव आयुक्त अरुण गोयल बने पर्यवेक्षक, चीन और भारत के लिए अहम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 सितम्बर 2023। मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव हो रहा है। यह भारत और चीन के लिए काफी अहम है। मालदीव के चुनाव आयोग के निमंत्रण पर चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल मालदीव में जारी राष्ट्रपति चुनाव में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल