40 खिलाड़ियों के पूल में टेबल टेनिस लीग का ड्रॉफ्ट अगले माह, एक टीम में छह खिलाड़ी, इनमें दो विदेशी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 मई 2023। अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, जी. साथियान और मनिका बत्रा अल्टीमेट टेबल टेनिस के आगामी सीजन में भारतीय सितारों में आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों में नाइजीरिया की दुनिया की 12वें नंबर की अरुणा कादरी भी हिस्सा लेंगी। लीग के चौथे सत्र का आयोजन पुणे के बालेवाडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 13 से 30 जुलाई तक होगा। खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट अगले महीने मुंबई में होगा।चालीस खिलाड़ियों के पूल में टीमें दो विदेशियों का चयन कर सकती हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल होगी, इसके अलावा चार भारतीय होंगे। हर टीम पिछले सत्र से एक खिलाड़ी को अपनी टीम में कायम रख सकती है।

श्रीजा, पायास और अंकुर भी लेंगे हिस्सा

भारतीय खिलाड़ियों में गत राष्ट्रीय चैंपियन श्रीजा अकुला शामिल हैं, जिन्होंने हाल में लगातार दूसरा राष्ट्रीय खिताब जीता है। इसके अलावा अंडर-19 पुरुष वर्ग के राष्ट्रीय चैंपियन पायस जैन, दिया चितले, एस फिडेल, आर स्नेहित और अंकुर भट्टाचार्जी शामिल होंगे। अरुणा के अलवा दुनिया के 32वें नंबर के जर्मनी के बेनेडिक्ट डूडा, दुनिया के 34वें नंबर के खिलाड़ी मिस्र के ओमर एसार , 2019 विश्व चैंपियनशिप में युगल का रजत जीतने वाले स्पेन के अल्वारो रोबल्स भी चौथे सत्र का हिस्सा होंगे। दुनिया की 24वें नंबर की खिलाड़ी अमेरिका की लिली झांग, ऑस्ट्रेलिया के यांगजी लियू, थाईलैंड के सुथासिनी स्वेटाबट, स्लोवाकिया की बारबोरा ड्रॉफ्ट पूल में शामिल महिला खिलाड़ी होंगी।

Leave a Reply

Next Post

श्रीनगर में आज से जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग,  26/11 जैसे आतंकी हमले की साजिश का अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 22 मई 2023। जम्मू-कश्मीर में सोमवार से शुरू हो रहे G-20 समिट की बैठक से ठीक पहले प्रशासन ने कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया है। सुरक्षा कारणों के चलते G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप (DWG) का अब गुलमर्ग दौरा रद्द कर दिया गया है। विदेशी मेहमानों […]

You May Like

मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....मोदी राज में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गयी है - कांग्रेस....|.... निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी