प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली कोरोना टीके की दूसरी खुराक, लोगों से की अपील

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 8 अप्रैल 2021। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में कोरोना टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होंने बीती 1 मार्च को कोरोना टीके की पहली डोज ली थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत बायोटेक का बनाया कोरोना टीका लगवाया है। टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे को-विन ऐप पर पंजीकरण करवाकर टीका लें क्योंकि टीकाकरण ही उन चुनिंदा रास्तों में से एक है, जिसके जरिए वायरस को हराया जा सकता है। 

खबरों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी को कोविड टीके की दूसरी खुराक पंजाब की नर्स निशा शर्मा ने दी। हालांकि इस दौरान उनके साथ पुडुचेरी की नर्स पी. निवेदा भी मौजूद थीं। 

https://twitter.com/narendramodi/status/1379974475278557187?s=20

नर्स ने कहा- पीएम मोदी को टीका देना यादगार लम्हा

पीएम नरेंद्र मोदी को आज पंजाब की नर्स निशा शर्मा ने कोरोना टीके की दूसरी डोज दी। उनके साथ पुडुचेरी की नर्स पी. निवेदा भी थीं, जिन्होंने पीएम मोदी को टीके की पहली खुराक दी थी। टीका दिए जाने के बाद नर्स निशा शर्मा ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीके की दूसरी डोज दी। उन्होंने हमसे बात की। उन्हें वैक्सीन देना और उनसे मिलना मेरे लिए यादगार लम्हा है।

एक मार्च को पीएम मोदी ने ली थी वैक्सीन की पहली डोज

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 1 मार्च को ली थी। इसी दिन देश में टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हुआ था। पीएम मोदी ने उस वक्त अचानक एम्स पहुंचकर टीका लगवाया था। उस समय भी पीएम मोदी को पुडुचेरी की सिस्टर पी. निवेदा ने ही कोरोना टीका लगाया था। 

Leave a Reply

Next Post

फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का फर्स्ट लुक, अलग अवतार में दिखेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का एक्शन अवतार तो सभी ने देखा है, लेकिन यशी फिल्म्स, डिवाइन पिक्चर्स और जबावा एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में वे कुछ अलग ही किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर में पवन […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक