फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का फर्स्ट लुक, अलग अवतार में दिखेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का एक्शन अवतार तो सभी ने देखा है, लेकिन यशी फिल्म्स, डिवाइन पिक्चर्स और जबावा एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में वे कुछ अलग ही किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर में पवन सिंह कृष्ण वाले पोज में दिखाई दे रहे हैं। इसका प्रोमो और ट्रेलर जल्दी ही एंटरटेन रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। 

अलग अवतार में दिखेंगे पवन सिंह

फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ की शूटिंग लंदन में हुई है। पवन सिंह के साथ इसमें साउथ फिल्मों में कई हिट दे चुकीं अभिनेत्री हर्षिका पुनिचा हैं। दोनों की केमेस्ट्री काफी खास होने वाली है। यह एक संपूर्ण पारिवारिक फिल्म होगी। फिल्म के बारे में पवन सिंह का कहना है कि दर्शकों ने उन्हें लगातार एक्शन करते देखा है, लेकिन फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ थोड़ा अलग है। इसमें उन्हें एक अलग पवन सिंह देखने को मिलने वाला है। 

क्या है कहानी?

पवन सिंह ने कहा कि फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो अपनी माटी से दूर लंदन में अपनी संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए है। यह फिल्म दर्शकों के दिल को छू लेगी। आपको बता दें कि फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पदम सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं। 

कौन हैं निर्माता-निर्देशक?

फिल्म के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा और शिवांशु पांडेय हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर प्रशांत जम्मूवाला हैं। इसके निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा-सर्वेश कश्यप हैं। संगीत ओम झा और गीत अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, प्रिंस दूबे, यादव राज और उमालाल यादव का है। स्क्रीनप्ले प्रेमांशु सिंह और अरविंद तिवारी का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और रिकी गुप्ता हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह और प्रभव चतुर्वेदी हैं। प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव हसमु शेख (सोनू), डीओपी मुकेश शर्मा और कॉस्ट्यूम कविता – सुनीता क्रिएशन का है।

Leave a Reply

Next Post

बढ़ते कोरोना को देख सलमान खान ने दिया 'राधे' की रिलीज से जुड़ा अपडेट, ईद पर होगी रिलीज लेकिन...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सलमान खान ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ से जुड़ा अपडेट दिया है। सलमान का कहना है। अगर लोगों ने सरकार की तरफ से दी गईं गाइडलाइन्स फॉलो नहीं कीं और केसेज ऐसे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं