बढ़ते कोरोना को देख सलमान खान ने दिया ‘राधे’ की रिलीज से जुड़ा अपडेट, ईद पर होगी रिलीज लेकिन…

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सलमान खान ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ से जुड़ा अपडेट दिया है। सलमान का कहना है। अगर लोगों ने सरकार की तरफ से दी गईं गाइडलाइन्स फॉलो नहीं कीं और केसेज ऐसे ही बढ़ते रहे तो ‘राधे’ इस साल रिलीज नहीं होगी।

ईद पर रिलीज की कोशिश…

महाराष्ट्र में इस वक्त आंशिक लॉकडाउन लगा है। नाइट कर्फ्यू के साथ वीकेंड लॉकडाउन के आदेश हैं। ये प्रतिबंध 30 अप्रैल तक चलेंगे। बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होने को हैं। सलमान खान ने कबीर बेदी की बुक लॉन्च के दौरान मीडिया को बताया, हम राधे रिलीज करने वाले थे, हम अभी भी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म ईद पर रिलीज हो जाए। लेकिन अगर लॉकडाउन जारी रहा तो हमें इसे अगली ईद तक आगे बढ़ाना पड़ेगा। वहीं अगर लॉकडाउन खुल गया और केस कम हो गए तो, लोगों ने केयर रखी, मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन की तो मुझे लगता है कि ये जल्दी खत्म हो जाएगा।

वायरस को करना होगा खत्म

सलमान ने कहा कि अगर कोरोना की दूसरी लहर खत्म हो जाएगी तो राधे इसी साल ईद में रिलीज होगी। सलमान ने कहा कि दिहाड़ी पर काम करने वाले लोगों पर लॉकडाउन की मार पड़ेगी। सलमान ने कहा कि हर किसी इसको सीरियसली लोना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि हम इस वायरस को मार दें इससे पहले कि यह हमें मारे। 

जरूरी है कि किसी को कोरोना ना हो

कोरोना की दूसरी लहर की गाइडलाइन के तहत महाराष्ट्र में सिनेमाहॉल और मॉल बंद रहेंगे। सलमान ने कहा, सबसे जरूरी बात ये है कि हमने बीती ईद का प्रॉमिस किया था। इसे पेंडेमिक की वजह से पोस्टपोन करना पड़ा। फिर हमने इस ईद का वादा किया। इंशाआल्लाह फिल्म जरूर रिलीज होगी और ये अच्छी बनी हैं तो अच्छी चलेगी भी। जरूरी ये है कि लोगों को कोरोना ना हो। 

Leave a Reply

Next Post

देश में बढ़ा कोरोना का प्रकोप: बिना मास्क चुनाव प्रचार पर हाईकोर्ट ने आयोग और केंद्र को भेजा नोटिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 8 अप्रैल 2021। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान मास्क पहनना सुनिश्चित करने के अनुरोध संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग और केंद्र को नोटिस भेजा है। दिल्ली हाईकोर्ट में विभिन्न […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च