केआरके ने साधा शाहरुख पर निशाना, बोले- ‘पठान’ फ्लॉप हुई तो नहीं चलेगा बायकॉट का बहाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 जनवरी 2023। केआरके सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह फिल्मी सितारों और फिल्मों पर निशाना साधते नजर आते हैं। इन दिनों केआरके शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘पठान’ को लेकर खूब प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें वह शाहरुख खान और उनके प्रशंसकों पर निशाना साधते नजर आए हैं। अपने हालिया ट्वीट में केआरके ने बायकॉट ट्रेंड और राजनीतिक दलों का भी जिक्र किया है। 

केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ‘पठान’ को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘अब तो कोई भी राजनीतिक दल फिल्म ‘पठान’ का विरोध नहीं कर रहा है! अगर तब भी यह फिल्म फ्लॉप होती है तो शाहरुख खान और उनके फैंस के पास बायकॉट का कोई बहाना नहीं होगा।’ बता दें कि इससे पहले भी केआरके पठान को लेकर कई ट्वीट कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘कोई राजनेता ‘पठान’ पर बात नहीं कर रहा, फिर भी करीब 35 प्रतिशत लोग फिल्म को बायकॉट करेंगे।

बता दें कि केआरके के हालिया ट्वीट पर यूजर्स उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप फिल्म क्रिटिक होने की अपनी फेक जॉब कब छोड़ोगे? आप सिनेमा को लेकर सबसे ज्यादा नकारात्मकता फैलाते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘और…अगर फिल्म हिट हो गई तो आपको इसका रिव्यू करने का कोई अधिकार नहीं होगा सर।’ एक यूजर ने लिखा, ‘सरजी, पठान को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता।

आपको बता दें कि फिल्म ‘पठान’ आगामी 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। यह साल शाहरुख खान के लिए काफी अहम होने वाला है। ‘पठान’ के अलावा उनकी दो और फिल्में कतार में हैं। शाहरुख खान ‘जवान’ और ‘डंकी’ में भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

पेशाब मामले में DGCA का बड़ा एक्शन, एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जनवरी 2023। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पेशाब मामले में बड़ा एक्शन लिया है. डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है. साथ ही घटना के समय विमान उड़ा रहे पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए […]

You May Like

आखिरकार चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला....|....गुजरात की कंपनी में आग से अफरा-तफरी....|....क्षेत्रीय हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ भारत-इस्राइल का मतदान....|.... शराब के लिए मारपीट और एसईसीएल खदान डकैती में 6 आरोपी गिरफ्तार....|....बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन साझा करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग....|....जनहित क्रांति पार्टी पर प्रतिबंध एक साल बढ़ा....|....अब उज्जैन में होगी भगवान कृष्ण पर रिसर्च, बनेगी हाईटेक लाइब्रेरी....|....माफी के बाद भी निशाने पर बाबा बागेश्वर....|....सरकार और सिंडिकेट के सांठगांठ से छत्तीसगढ़ बना अवैध नशे का गढ़ - कांग्रेस....|....पटवारियों की मांगों पर बातचीत करने के बजाय निलंबित करना भाजपा सरकार की तानाशाही और दमनकारी मानसिकता - कांग्रेस