अजित पवार के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच आया शरद पवार और राउत का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच अब उद्धव गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है. अजीत पवार के एनडीए गठबंधन में शामिल होने की खबरों पर राउत ने कहा कि एनसीपी के 20-25 विधायको के जाने से पार्टी नहीं टूटती है. उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि ईडी या सीबीआई के जरिए एनसीपी नेताओं पर भी दवाब बनाया जा रहा है। वहीं एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने भी अजीत पवार के बारे में आ रही खबरों पर बयान दिया है. उन्होंने कहा,’ये बातें मीडिया की देन हैं, हमारे दिमाग में नहीं हैं. मैं मुंबई जा रहा हूं. हम पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. कोई और विचार नहीं है. सभी नेताओं की तरह अजीत पवार भी चुनाव में व्यस्त हैं, और कुछ नहीं।

पवार ने खबरों को बताया बेबुनियाद

शरद पवार ने कहा, ‘कुछ लोग सिर्फ खबर बना रहे हैं, इसके अलावा इन बातों का कोई अर्थ नहीं हैं. जो चर्चा आपके मन में वो हम में से किसी के मन में नही है , इसलिए इसका कोई महत्व नहीं है. मैं एनसीपी के बारे में कह सकता हूं कि इस पार्टी में काम करने वाले सभी नेता एक विचार से पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इसके लिए काम कर रहे हैं. ऐसा सुनने में आया कि विधायकों की बैठक है, यह बात बिलकुल झूठी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल अपने चुनाव क्षेत्र में काम कर रहे हैं. अजीत पवार भी काम में व्यस्त हैं. मैं यहां हूं, इसके अलावा बैठक बुलाने का किसी को अधिकार ही नहीं है।

राउत ने बीजेपी के सिर फोड़ा ठीकरा

संजय राउत ने कहा, मैंने रोकठोक (सामना अखबार का कॉलम) में भी यही लिखा था कि जैसे हमें और हमारे पार्टी के नेताओं को ईडी और सीबीआई के जरिए परेशान किया गया और पार्टी तोड़ी गई, वही एनसीपी के साथ किया जा रहा है. इस तरह की खबरें भाजपा प्लांट करा रही है कि 40 विधायक अजीत पवार के साथ जा रहे है. हम लगातार उनके संपर्क में है। अजीत पवार का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा, ‘अजीत पवार और शरद पवार में काफी अच्छे संबंध है. नागपुर से लेकर अभी तक वो हमारे संपर्क में हैं. अजीत पवार पर इस तरह से आपको बार-बार सवाल नही उठाना चाहिए. वो हमारे विपक्ष के नेता हैं और महाविकास अघाड़ी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है. सबसे ज्यादा राज्य के सीएम भ्रम फैला रहे हैं।

‘सफल नहीं होगी बीजेपी’

बीजेपी पर हमला बोलते हुए राउत ने कहा, ‘यह भर्ती (विधायकों के पाला बदलने) बिना वेतन की है, वे (बीजेपी) ठेका मजदूरों को काम पर रख रहे हैं. जो कोई भी इस ठेके को लेना चाहता है, उसे लेने दें. उन्हें इस वाशिंग मशीन में डालने का समय आ गया है. एमवीए में तीन सहयोगी एक साथ हैं. बीजेपी को पता चल गया है कि 2024 में उनके लिए राह कठिन है, इसलिए वे हमारे एमवीए को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.  लेकिन 20/25 विधायक बदलने का मतलब यह नहीं है कि पार्टी टूट गई है.  मुझे विश्वास है कि अजीत पवार के बारे में कहानियां झूठी हैं.  हां, वे (BJP) एनसीपी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो इसमें सफल नहीं होंगे।

Leave a Reply

Next Post

एप्पल ने भारत में खोला पहला रिटेल स्टोर , सीईओ टिम कुक ने पहले ग्राहक का किया वेलकम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अप्रैल 2023। एप्पल गैजेट्स के प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल का देश में पहला रिटेल स्टोर मंगलवार को चालू हो गया। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए स्टोर के दरवाजे खोले। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल