झामुमो ने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी की, सीएम हेमंत सोरेन इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 23 अक्टूबर 2024। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान दो चरणों में होने हैं। 13 और 20 नवंबर को मतदान से पहले सत्ताधारी दल- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित- शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट (दुमका जिले) से आलोक सोरेन चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि फिलहाल झारखंड में चार दलों के समर्थन वाली इंडिया ब्लॉक की सरकार है।

कांग्रेस उतार चुकी है 21 उम्मीदवार, सीएम हेमंत को राजद का भी पूरा समर्थन
वर्तमान में सत्ताधारी झारखंड की गठबंधन सरकार में झामुमो के अलावा कांग्रेस, राजद और भाकपा (माले) शामिल हैं। कांग्रेस 21 प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। सीएम हेमंत से मिलने रांची पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

19 प्रत्याशी आरक्षित सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
प्रत्याशियों की सूची के मुताबिक 19 प्रत्याशी आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। ये सीटें अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षित हैं। पहली सूची में पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों पर भी भरोसा दिखाया है। लातेहार, गढ़वा, दुमका, गिरिडीह, चाईबासा और तमाड़ जैसी चर्चित विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का एलान हो चुका है।

Leave a Reply

Next Post

लेंगपुई हवाई अड्डा वायुसेना को देने पर सियासत, विपक्षी पार्टी MNF बोली- फैसले का अंत तक विरोध करेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आइजोल 23 अक्टूबर 2024। मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे को भारतीय वायुसेना को सौंपने का विरोध हो रहा है। अब मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथांगा ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य के एकमात्र हवाई अड्डे लेंगपुई को […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला