उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 नवंबर 2020। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के प्रवास के दौरान गादीरास मेन रोड़ से नागारास, सोनाकुकानार व गोरली तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी और क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रयास करने की बात कही। इस सड़क की कुल लम्बाई 12.72 किलोमीटर है, जिसका चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य 13 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से यातायात सुविधाओं में विस्तार होगा, जिससे दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने से ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

नीति आयोग के अधिकारियों ने की गोधन न्याय योजना की सराहना : नई दिल्ली से आए अधिकारियों ने गौठानों का किया अवलोकन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 नवम्बर 2020। नीति आयोग नई दिल्ली के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी ग्राम योजना के तहत रोजगार सृजन एवं गांवों के विकास के लिए किए जा रहे कार्याें की सराहना की है। नीति आयोग की सलाहकार सुश्री संयुक्ता समद्दर व उनके सहयोगी […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय