खाड़ी में भारत-पाक को साथ लेकर ईरान बनाएगा नया नौसैनिक गठबंधन, टेंशन में अमेरिका

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तेहरान 04 जून 2023। खाड़ी में बदलते समीकरण के चलते अब ईरान एक नया नौसैनिक गठबंधन बनाने जा रहा है जिसका उद्देश्‍य अमेरिका के गठबंधन में शामिल खाड़ी के देशों के साथ दोस्‍ती बढ़ाना है। इसमें ईरान भारत और पाकिस्‍तान की नौसेना को भी साथ लाना चाहता है। ईरान ने भारत को इसका प्रस्‍ताव भी दिया है।  मीडिया रिर्पोर्ट के अनुसार फारस की खाड़ी में स्थित देशों के शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। संयुक्‍त अरब अमीरात ने ऐलान किया है कि वह अमेरिकी नौसेना के नेतृत्‍व वाले टास्‍क फोर्स में शामिल नहीं होगा। इस गठबंधन में शामिल देश खाड़ी में जहाजों की सुरक्षा करते हैं। UAE इस बात से भड़का हुआ है कि ईरान ने हाल ही में उसके टैंकर को जब्‍त कर लिया था और अमेरिका ने कुछ नहीं किया। अमेरिका का 38 देशों का टास्‍क फोर्स बहरीन स्थित नेवल बेस से ऑपरेट करता है। इस बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह खाड़ी में एक नया गठबंधन बनाने जा रहा है जिसमें वह खाड़ी के 3 देशों के साथ-साथ भारत और पाकिस्‍तान की नौसेनाओं को भी शामिल करेगा। ईरानी नौसेना के कमांडर ने कहा कि उनका देश और सऊदी अरब तथा खाड़ी के 3 अन्‍य देश एक नौसैनिक गठबंधन बनाने की योजना बना रहे हैं।

ईरानी मीडिया ने शनिवार को बताया कि इसमें भारत और पाकिस्‍तान की नौसेनाओं को भी शामिल किया जाएगा। ईरानी नौसेना के कमांडर शहराम ईरानी ने कहा, ‘इस क्षेत्र के देश आज समझ चुके हैं कि केवल एक-दूसरे से सहयोग ही इलाके में सुरक्षा ला सकता है।’ उन्‍होंने यह नहीं बताया कि यह ईरानी नौसैनिक गठबंधन किस तरह का होगा।कमांडर शहराम ने कहा कि यह गठबंधन जल्‍द ही बनाया जाएगा। दरअसल, ईरान इन दिनों खाड़ी के देशों के साथ अपने रिश्‍ते को सुधारने पर फोकस कर रहा है। ईरान और खाड़ी के कई देशों के बीच लंबे समय से तनाव रहा है।

इससे पहले मार्च में सऊदी अरब और ईरान के बीच 7 वर्षों से चली आ रही दुश्‍मनी चीन की मध्‍यस्‍थता के बाद खत्‍म हो गई थी। दोनों ने क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक सहयोग पर जोर दिया था। उन्‍होंने साल 2001 में हुए सुरक्षा सहयोग समझौते को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई थी। इसके अलावा व्‍यापार, अर्थव्‍यवस्‍था और निवेश को लेकर भी पूर्व में हुए समझौतों पर फिर से पालन शुरू हो गया है। पाकिस्‍तान ने ईरान और सऊदी अरब के बीच सामान्‍य हुए संबंधों का स्‍वागत किया है। ईरानी नौसेना के कमांडर ने कहा कि इस नौसैनिक गठबंधन में यूएई, बहरीन, कतर, इराक, पाकिस्‍तान और भारत को शामिल किया जाएगा। सऊदी अरब के ईरान से दोस्‍ती करने पर इजरायल भड़का हुआ है जो तेहरान को राजनयिक रूप से काटना चाहता है। यूएई ईरान और इजरायल दोनों से ही अपने रिश्‍ते मजबूत कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को तीन साल बाद जारी हुआ पासपोर्ट, जानें कितने साल की मिली वैधता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 04 जून 2023। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को तीन साल बाद 10 वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट जारी किया गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबी कानूनी लड़ाई […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां