अय्यर के कहने पर मांकडिंग नहीं करने को राजी हुए अश्विन, कहा- बल्लेबाज अजीब हरकत न करे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 जुलाई 2021। 25 मार्च 2019 आईपीएल इतिहास का वह दिन है जब रविचंद्र अश्विन ने किग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड तरीके से आउट किया था। यह आईपीएल में पहली बार था जब किसी बल्लेबाज को इस तरह आउट किया गया। उस दिन से इस मुद्दे पर लगातार बहस जारी है कि बल्लेबाज को इस तरह आउट करना सही था य गलत। उसके एक सीजन बाद आर अश्विन ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पॉन्टिंग की कोचिंग वाली दिल्ली कैपिटल्स का दामन थामा। आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली के हेड कोच पॉन्टिंग ने इनसाइडस्पोर्ट्स के बात करते हुए कहा था कि उन्होंने अश्विन को मांकड तरीके से आउट करने के लिए मना किया है। 

पॉन्टिंग ने बात करते हुए आगे कहा, हालांकि मांकड खेल में एक बहुत ही सरल नियम है, यह एक ऐसा नियम है जिससे में सहमत नहीं हूं, मैं एमसीसी की नियम और कानून बनाने वाली समिति का हिस्सा हूं। हमें डेथ ओवर में बल्लेबाजों को धोखा देने के बजाय रोकने के लिए क्या करना है। कभी आपने सोचा है कि दोनों और कप्तान अय्यर के बीच बातचीत कैसे होती? इसे दिल्ली कप्तान के रूप में और न सोचें, द ग्रेड क्रिकेटर टीजीसी पॉडकास्ट से बात करते हुए, अय्यर ने खुलासा किया कि उन्होंने अश्विन को मांकडिंग से कैसे मना लिया

अय्यर ने आगे कहा, यह निर्णय करना काफी मुश्किल था। रिकी और मैं वास्तव में यह कहने पर अड़े थे कि हम ऐसा नहीं करने जा रहे हैं। अश्विन ने वही निर्णय लिया जो हमने लिया था। उन्होंने कहा ठीक है, आप लोगों ने जो फैसला किया है मैं उस पर टिका रहूंगा, जब तक बल्लेबाज कुछ अजीब हरकत नही करेगा तब तक मैं आपके फैसले के साथ हूं। 

श्रेयस अय्यर चोट की वजह से मौजूदा समय में टीम इंडिया से दूर हैं। मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त उनका कंधा चोटिल हो गया था। जिसके बाद वह आईपीएल 2021 के पहले सत्र में नहीं खेल पाए थे। इस दौरान उन्हें अपनी कप्तानी भी गंवानी पड़ी। उनकी जगह ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल का कप्तान बनाया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

ममता का सियासी दांव: आज विधान परिषद बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी सरकार, कैबिनेट से मिल चुकी है हरी झंडी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 07 जुलाई 2021। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज विधानसभा में राज्य विधान परिषद बनाने का प्रस्ताव पेश करेंगी। 18 मई को तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा के उच्च सदन विधान परिषद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं