विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता पर होगी पैसों की बारिश, IPL विजेता से भी अधिक मिलेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुबई 11 जून 2025। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही है, फैंस के मन में इस मैच को लेकर उत्सुकता और बढ़ती जा रही है। 11 जून से लॉर्ड्स के मैदान में खेले जाने वाले इस फाइनल की इनामी राशि का खुलासा आईसीसी ने मई में किया था। आईसीसी ने विजेता टीम के लिए जो राशि तय की है, वह पिछले संस्कण से दोगुनी है। इस बार विजेता टीम को बंपर पैसे मिलेंगे और आईपीएल विजेता से भी ज्यादा मिलेंगे। इस साल विजेता टीम को 3.6 मिलियन यूएस डॉलर यानी 30.81 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने जब 2023 में फाइनल जीता था तो उन्हें 1.6 मिलियन डॉलर यानी 13.69 करोड़ रुपये मिले थे। 

फाइनल में हारने वाली टीम को इतने रुपये मिलेंगे
फाइनल में हारने वाली टीम यानी रनर अप को 2.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (17.96 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जो कि पिछले दो बार की विजेता राशि से भी ज्यादा है। वहीं, पिछले दो संस्करणों के उपविजेता को 800,000 अमेरिकी डॉलर यानी 6.84 करोड़ रुपये मिले थे। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, ‘पुरस्कार राशि में वृद्धि टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने के आईसीसी के प्रयासों को दर्शाती है, क्योंकि यह नौ टीमों की प्रतियोगिता के पहले तीन चक्रों की गति को बनाए रखेगा।’

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका फाइनल में
इस डब्ल्यूटीसी चक्र में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और पाकिस्तान पर 2-0 की घरेलू सीरीज जीत के साथ 69.44 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 67.54 अंक प्रतिशत हासिल किए, जबकि भारत ने अधिकांश समय तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद 50.00 अंक प्रतिशत हासिल किए।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘हमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का बचाव करने का अवसर पाकर बहुत गर्व है। खासकर लॉर्ड्स में खेलना ऐतिहासिक होगा। यह पिछले दो वर्षों में हमारे सभी खिलाड़ियों की मेहनत है, जिसने फाइनल में पहुंचने में मदद की। यह हमारे लिए सम्मान की बात है।’

द. अफ्रीकी कप्तान बावुमा ने क्या कहा?
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा, ‘हर कोई टेस्ट क्रिकेट के महत्व को समझता है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेल के इस महत्वपूर्ण प्रारूप को संदर्भ प्रदान करती है। उन्होंने कहा, ‘लॉर्ड्स इस मेगा फिक्सचर के लिए एक उपयुक्त स्थान है और हम सभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।’

Leave a Reply

Next Post

योगिता और सुधीर की रोमांटिक प्रेम कहानी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 11 जून 2025। योगिता एक साधारण मध्यमवर्गीय लड़की थी, जो अपने सपनों में खोई रहती थी। उसे एक सुंदर लड़के सुधीर से प्यार हो गया। दोनों की मुलाकात एक सामाजिक कार्यक्रम में हुई थी। वे एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेने लगे और जल्द […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस