बिना किसी डर के गुफा में पूजा कर सकते है यात्री:  अमरनाथ गुफा तक 60 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 13 जून 2023। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से एक जुलाई से शुरू होने वाली 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए लखनपुर से अमरनाथ गुफा तक 60 हजार से अधिक अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं तथा सुरक्षा बलों की तैनाती 20 जून से हो सकती है।  उन्होंने कहा कि यात्रा अवधि के दौरान सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सीमा सुरक्षा बल (BSF), विशेष सुरक्षा बल (SSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की कंपनियों के अलावा अधिकतर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 60 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी भी शामिल होंगे। एक अधिकारी ने कहा,  हर वर्ष सुरक्षा हमेशा एक चुनौती होती है क्योंकि यात्रा के सुचारु संचालन को राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा बाधित करने के प्रयासों से इंकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन हमारे सुरक्षा बल किसी भी स्थिति को संभालने में सक्षम हैं।

 उन्होंने कहा कि इस वर्ष लखनपुर से अमनाथ गुफा तक 60 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया जा रहा है।सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियों के इस सप्ताह तक आने की उम्मीद है और 20 जून से राजमार्ग और गुफा की ओर जाने वाले बालटाल और पहलगाम मार्गों पर तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित तैनाती के अलावा, स्नाइपर और शार्प शूटर भी कई स्थानों पर तैनात किए जाएंगे, जबकि अमरनाथ यात्रा के काफिले को तकनीकी उपकरणों के साथ सुरक्षाकर्मियों सुरक्षा प्रदान करेंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वर्ष स्टिकी बम विस्फोट, ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी और अन्य घटनाओं की सूचना मिली थी, इसलिए सुरक्षा एक चुनौती बनी हुई है लेकिन हम तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं और वे बिना किसी डर के गुफा में पूजा करने के लिए यात्रा के लिए आ सकते हैं।” उन्होंने कहा कि सीमा पार से की जाने वाली किसी भी गतिविधि को विफल करने के लिए न केवल भीतरी इलाकों में, बल्कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ाकर और कड़ी कर दी गई है। इस बीच प्रशासन ने जम्मू शहर के प्रमुख स्थानों पर पांच तत्काल पंजीकरण काउंटर स्थापित किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, मची भगदड़-घरों से बाहर निकले लोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली13 जून 2023। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उतर भारत में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप के बाद अफरा-तफरी का महौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि इसमें किसी […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें