बर्ताव को लेकर हुई शिकायत, तो गुस्साए राज्य सशस्त्र पुलिस के एक जवान ने अपने दो सहकर्मियों पर बरसाईं गोलियां, दोनों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलासिब 06 मार्च 2023। मिजोरम के कोलासिब में राज्य सशस्त्र पुलिस के एक जवान ने अपने दो सहकर्मियों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मिजोरम-असम सीमा के करीब बुआरचेप गांव में एक सीमा चौकी पर सशस्त्र बलों की दूसरी बटालियन के तीनों पुलिसकर्मी तैनात थे, तभी रविवार शाम यह घटना हुई। मिजोरम पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) ललबैकथंगा खियांगते ने कहा, ‘‘आरोपी हवलदार बिमल कांति चकमा (56) ने उसके व्यवहार को लेकर शिकायत करने पर गुस्से में आकर दोनों पुलिसकर्मियों पर अपनी सर्विस राइफल से कम से कम 15 गोलियां चलाईं।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हवलदार जे ललरोहलुआ और हवलदार इंद्र कुमार राय के रूप में की गई है।

अधिकारी ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर सीमा चौकी कमांडर और अन्य पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने ललरोहलुआ को खून से लथपथ फर्श पर पड़े पाया, जबकि राय वहां से 40 फुट दूर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि ललरोहलुआ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और राय ने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि चकमा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से एक बंदूक और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने ही यह गोलीबारी की थी। 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी बोले- छोटे शहरों-कस्बों तक मजबूत हो रहा हेल्थ सेक्टर, देश में सस्ता इलाज दिलाना प्राथमिकता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 मार्च 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान’ बजट के बाद के वेबिनार में कहा कि जब हम हेल्थ केयर की बात करते हैं तो इसे पूर्व कोविड युग और महामारी के बाद के युग के विभाजन के साथ देखना चाहिए। […]

You May Like

TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई