अभिनेता और DMDK के संस्थापक कैप्टन विजयकांत का निधन; पीएम मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 28 दिसंबर 2023। तमिलनाडु में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के प्रमुख कैप्टन विजयकांत का गुरुवार को चेन्नई में निधन हो गया। वे हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गए थे। अभिनेता और राजनेता की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, विजयकांत को 20 नवंबर को एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, विजयकांत को निमोनिया की याकायत के बाद भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। मेडिकल स्टाफ के प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।

सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था
इससे पहले इसी महीने वे अस्पताल से घर लौटे थे। विजयकांत का सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था। वे काफी लंबे समय से इससे पीड़ित थे। ऐसे में कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। 71 साल के विजयकांत फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया: पीएम मोदी
विजयकांत के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।

विजयकांत के आवास पहुंचे स्टालिन
इसके अलावा मुख्यमंत्री एमके स्टैलेन चेन्नई में डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ विजयकांत को अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
विजयकांत की फिल्मी करियर भी जबरदस्त था। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने करीब 154 फिल्मों में अभिनय किया है। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और उन्होंने डीएमडीके की स्थापना की। वे विरुधाचलम और ऋषिवंडियम विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

जनरल कलिता बोले- दो साल में सीमा पर बुनियादी ढांचे में चीन को मात देगा भारत, नागरिक व सेना को फायदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 28 दिसंब 2023। सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने कहा कि भारत सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के मामले में 2 साल के भीतर चीन की बराबरी कर लेगा। फोर्ट विलियम्स स्थित पूर्वी कमान के मुख्यालय पर बुधवार […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए