दिल्ली हाईकोर्ट का आप विधायकों को एलजी के ख़िलाफ़ लिखे ट्वीट को हटाने का आदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 सितंबर 2022। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से कथित रूप से अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्टों को हटाने के लिए कहा गया है, जिनमें दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि मौजूदा एलजी के खादी ग्रामोद्योग का मुखिया रहते हुए 1,400 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ था. इस पर उपराज्यपाल ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह आम आदमी पार्टी द्वारा गढ़ी गई झूठी कहानी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश में आम आदमी पार्टी विधायकों को उपराज्यपाल के खिलाफ इस मामले में आइंदा कोई टिप्पणी प्रकाशित करने से भी रोका है, जबकि मुकदमे की सुनवाई चल रही है. एलजी ने दिल्ली हाईकोर्ट में आम आदमी पार्टी नेताओं को उन पर और उनके परिवार पर ‘झूठे’ आरोप लगाने से रोकने का आग्रह किया था।

आप नेताओं ने लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप
एलजी द्वारा आबकारी नीति समेत कई मुद्दों पर सीबीआई जांच के आदेश देने के बाद आम आदमी पार्टी और उपराज्यपाल के बीच घमासान तेज हो गया था। आप विधायक दुर्गेश पाठक ने दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल पर 1400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया था। पाठक ने कहा था कि बतौर खादी ग्रामोद्योग आयोग अध्यक्ष रहते हुए उपराज्यपाल ने नोटबंदी के दौरान घोटाला किया था। 

Leave a Reply

Next Post

भारतीय तेज गेंदबाज अनुरीत सिंह ने लिया संन्यास, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा, 'मेरा सपना था कि मैं..'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 सितंबर 2022। तेज गेंदबाज अनुरीत सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. बता दें कि अनुरीत को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला लेकिन आईपीएल में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से एक अलग छाप छोड़ी थी. […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार