कृषि उत्पादन आयुक्त डाॅ.एम.गीता ने गौठानों का किया भ्रमण ,गौठान में चल रही गतिविधियों को सराहा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 13 दिसम्बर 2020। कृषि उत्पादन आयुक्त डाॅ.एम.गीता ने बिल्हा विकासखंड के विभिन्न गौठानों का भ्रमण कर वहां चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। गौठानों में स्व-सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे गतिविधियों की सराहना भी उन्होंने की। उनके साथ कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर भी उपस्थित थे।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने बिल्हा विकासखंड के ग्राम सेलर में गौठान का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की जानकारी ली। यहां 17 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया गया है। इस गौठान में वर्मी उत्पादन के साथ-साथ मुर्गीपालन, बतखपालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, दोना-पत्तल बनाने, बायो गैस उत्पादन और बाड़ी विकास की तैयारी चल रही है। इस गौठान में 9 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा यह गतिविधियां की जायेंगी, जिससे 110 परिवारों को रोजगार मिलेगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाॅयो गैस प्लांट यहां लगाया जा रहा है जिसके द्वारा गौठान के आसपास 20 घरों में बायो गैस की सप्लाई की जा सकेगी। डाॅ.एम.गीता ने शासन के गाईडलाईन के अनुसार कार्य करने एवं गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिये। यहां क्रय किये जा रहे गोबर का हिसाब-किताब गोधन न्याय एप के माध्यम से रखा जा रहा है। गौठान में नेपियर घास का उत्पादन भी हो रहा है और बाड़ी विकास योजना के तहत सब्जी की बाड़ी लगाई गई है। गौठान में गांव वालों के द्वारा स्वेच्छा से पैरादान भी किया जा रहा है। जिससे चारे की समस्या नहीं है। कृषि उत्पादन आयुक्त ने इन ग्रामीणों के इस योगदान की सराहना की।

डाॅ.एम.गीता ने धौरामुड़ा के गौठान का निरीक्षण किया। यहां स्व-सहायता समूहों की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण, मछली उत्पादन, सब्जी उत्पादन और बांस की टोकरी बनाने के काम में जुटी हुयी है। डाॅ.गीता ने इन महिलाओं से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया तथा इस कार्य को बढ़ावा देने कहा। गौठान में 1700 क्विंटल गोबर खरीदा गया है और 41 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन भी किया गया है। डाॅ.गीता ने निर्देश दिया कि गौठान में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग स्थानीय किसान करें इसके लिये प्रचार-प्रसार किया जाए। स्व-सहायता समूहों को गोधन एप के बारे में समझाईश दी। इस गौठान में दोना-पत्तल निर्माण, मुर्गी पालन, गोबर कंडा निर्माण आदि गतिविधियां भी समूहों द्वारा प्रारंभ की जा रही है। डाॅ.एम. गीता ने गौठान से उद्यान विभाग द्वारा खरीदे गये 15 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट की राशि 12 हजार रूपये का चेक स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रदान किया। उन्होंने ग्राम चोरभट्ठी में कृषि विभाग के संभागीय वर्मी कम्पोस्ट टेस्टिंग लैब का भी निरीक्षण किया।  

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त संचालक कृषि एन.के.चैहान, उप संचालक कृषि शशांक शिंदे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

सिर्फ 31 साल की उम्र में हो गया था स्मिता पाटिल का निधन, कई अभिनेत्रियां कम उम्र में ही दुनिया से चली गईं !

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कई ऐसे सितारे हैं जो कि जवानी में ही चले गए।  स्मिता पाटिल महज 31 साल की उम्र में ही दुनिया से चली गईं। बहुत जल्दी दुनिया सेे रुखसत होने वाली एक्ट्रेसेस में दिव्या भारती, जिया खान, श्रीदेवी, मधुबाला,  मीना कुमारी, परवीन […]

You May Like

'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ....|....गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'