‘दिल्ली के दिल में मोदी, चुनाव में हमने इतिहास रच दिया’, कार्यकर्ताओं से बोले जेपी नड्डा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 फरवरी 2025। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज इस ऐतिहासिक क्षण पर मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक विजयी हो रही है। दिल्ली चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की और हमने इतिहास रच दिया।

दिल्ली के दिल में मोदी हैं- जेपी नड्डा 
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “लोकसभा में दिल्ली की जनता ने भाजपा को सभी 7 सीटों पर जिताया और इस विधानसभा चुनाव में आपने हमें 48 सीटों पर जिताया, संदेश स्पष्ट है – ‘दिल्ली के दिल में मोदी हैं’।

दिल्ली के दिल में मोदी हैं- जेपी नड्डा 
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “लोकसभा में दिल्ली की जनता ने भाजपा को सभी 7 सीटों पर जिताया और इस विधानसभा चुनाव में आपने हमें 48 सीटों पर जिताया, संदेश स्पष्ट है – ‘दिल्ली के दिल में मोदी हैं’।” राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “उन्होंने (आप) शिक्षा के नाम पर लोगों को गुमराह किया। इन चुनावों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि दिल्ली के लोगों को ऐसी (आप) पार्टी की जरूरत नहीं है। ‘आप-दा’ झूठ की फैक्ट्री और भ्रष्टाचार करने के नए तरीके खोजने की फैक्ट्री है।

लोकसभा हो या विधानसभा, कांग्रेस शून्य रही- जेपी नड्डा 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “एक पार्टी है जो अपने स्कोर में सुसंगत है। जब चुनाव आएगा, तो परिणाम शून्य होगा। चाहे वह 2014 का लोकसभा हो, 2015 का विधानसभा हो, 2019 का लोकसभा हो, 2020 का विधानसभा हो, 2024 का लोकसभा हो या 2025 का विधानसभा हो, कांग्रेस शून्य रही है। इससे पहले के अपडेट के मुताबिक, पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए बीजेपी दफ्तर पहुंच गए हैं। जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को रिसीव किया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मनोज तिवारी ने माला पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पीएम मोदी के अलावा जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी हेडक्वार्टर में मौजूद हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'मंदिरों को बनाने में सहयोग करें मुसलमान' : वेदांती महाराज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 फरवरी 2025। महाकुंभ 2025 के दौरान हिंदू धर्म और मंदिर निर्माण को लेकर कई महत्वपूर्ण बयान दिए गए। खासकर जगद्गुरु अनंतानंद द्वाराचार्य काशी पीठाधीश्वर स्वामी रामकमल दास वेदांती महाराज ने इस मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत में […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही