यूक्रेन से लौटे भारतीयों छात्रों की देश में पढ़ाई पर फैसला जल्द, सरकार कर रही विचार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2022। रूस-यूक्रेन का युद्ध भारतीय छात्रों के लिए भी परेशानी लेकर आया। युद्ध से पहले यूक्रेन में हजारों छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन युद्ध छिड़ जाने के कारण भारतीय छात्रों को पढ़ाई बीच में छोड़कर घर लौटना पड़ा। इस कारण अब हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। वहीं अब भारत सरकार स्वदेश लौटे छात्रों के लिए शेष बची पढ़ाई को देश में ही पूरा करने के लिए योजना बना रही है।

मार्च में दायर की गई थी जनहित याचिका
मार्च में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें यूक्रेन से निकाले गए भारतीय मेडिकल छात्रों के देश में प्रवेश और पढ़ाई जारी रखने के मुद्दे पर निर्देश देने की मांग की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग मामले को देखने के लिए कहा था। सु्प्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को आदेश दिया था कि दो महीने में एक योजना तैयार की जाए जिसमें युद्ध से प्रभावित छात्रों को देश के मेडिकल कालेज में क्लीनिकल प्रशिक्षण पूरा करने की अनुमति दी जाए।

यूक्रेन में फंस गए थे हजारों छात्र
रूस-यूक्रेन में जंग शुरू होने के कारण हजारों छात्र वहां फंस गए थे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना की मदद से और अपनी बेहतरीन विदेश कूटनीति के जरिये करीब 18 हजारों भारतीय नागरिकों और छात्रों को यूक्रेन से रूसी सेना के हमलों और यूक्रेनी सेना की जवाबी कार्रवाई के बीच रेस्क्यू कर भारत सुरक्षित वापस लाया गया था। तब से ही इन छात्रों की पढ़ाई बाधित है और यूक्रेन में सब कुछ तबाह हो चुका है। इसलिए इनका निकट भविष्य में वापस लौटना संभव नहीं है। ऐसें में इन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के चिंतन कार्यक्रम के लिए जेपी नड्डा आज आएंगे जयपुर, 75 गेटों पर किया जाएगा भव्य स्वागत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 19 मई 2022। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर में 19 से लेकर 21 मई तक राष्ट्रीय पदाधिकारियों और संगठन महामंत्रियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 और साल 2024 के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग