रूस का आरोप, यूक्रेन ने मॉस्को पर हमले के लिए भेजे ड्रोन; रक्षा बलों ने मार गिराए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मॉस्को 23 अगस्त 2023। रूस-युक्रेन युद्ध लगातार जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस क्रम में, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने उन तीन यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जिन्होंने मॉस्को में हमला करने की कोशिश की थी।

इन क्षेत्रों को बनाया निशाना

रूस की रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार तड़के यूक्रेन ने मॉस्को पर हमला करने की कोशिश की, जिसे विफल कर दिया गया। हमलों में तीन ड्रोन शामिल थे। आगे बताया गया कि दो ड्रोन क्रमशः मोजाहिस्की और  खिमकिंस्की जिलों में हवाई सुरक्षा द्वारा नष्ट कर दिए गए, जबकि तीसरा ड्रोन नियंत्रण खो बैठा। बाद में, ड्रोन मॉस्को सिटी परिसर में निर्माणाधीन इमारत से टकरा गया।

कोई हताहत नहीं

मंत्रालय ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने सोशल मीडिया पर पहले दावा किया था कि वायु रक्षा बलों ने मॉस्को क्षेत्र के मोजाहिस्की जिले में एक ड्रोन को मार गिराया था, जबकि एक अन्य ड्रोन मॉस्को सिटी परिसर में निर्माणाधीन इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पहले भी हमले

उन्होंने कहा कि टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। इससे पहले सोमवार को भी यूक्रेन के एक ड्रोन ने रूस के बेलगोरोड इलाके में हमले की कोशिश की थी। वहीं, राजधानी मॉस्को पर रविवार भोर में हुए लगातार ड्रोन हमलों ने रूस को हिला दिया था।आलम यह रहा कि रूस को आनन-फानन में चार में से एक हवाईअड्डे को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। इन हमलों में एक व्यक्ति भी घायल हुआ था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे यूक्रेन की तरफ से किया गया आतंकी हमला करार दिया था। 

मंत्रालय ने कहा था कि तीन ड्रोन ने शहर को निशाना बनाया था। इनमें से एक को मॉस्को क्षेत्र में रक्षा प्रणाली ने मार गिराया था, जबकि दो अन्य को जाम कर दिया गया और वे दोनों मॉस्को सिटी बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में क्रैश हो गए थे। इस हमले की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में क्षतिग्रस्त एक गगनचुंबी इमारत दिखाई दे रही थी। इन हमलों में मॉस्को सिटी जिले के दो भवनों को नुकसान पहुंचा, जबकि एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था। ताश एजेंसी के अनुसार, इसके चलते वनुकोवो हवाईअड्डे पर करीब एक घंटे तक विमानों की आवाजाही बंद रही थी।  

Leave a Reply

Next Post

जलवायु परिवर्तन के बावजूद G20 से जीवाश्म ईंधन के लिए 116 लाख करोड़ रु. आवंटित, पर भारत दिखा रहा सख्ती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अगस्त 2023। जी-20 देशों ने यूक्रेन युद्ध के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतों का मुकाबला करने और ऊर्जा भंडार को मजबूत करने के उद्देश्य से 2022 में जीवाश्म ईंधन का समर्थन करने के लिए अपने कोष से 1.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 116 लाख […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं