900वां करियर गोल दाग कर भावुक हुए फुटबॉलर रोनाल्डो, पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 सितंबर 2024। बैलन डी’ओर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किए गए पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गुरुवार को क्रोएशिया के खिलाफ मैच में करियर गोल दागने के बाद भावुक हो गए। रोनाल्डो ने करियर का रिकॉर्ड 900वां गोल दागा जिससे उनकी टीम ने यूएफा नेशंस लीग के पहले मैच में क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया। रोनाल्डो ने कुछ दिन पहले सऊदी अरब में अपने क्लब अल-नस्र के लिए शानदार फ्री-किक पर गोल किया और इस उपलब्धि के नजदीक पहुंचे थे। गुरुवार रात को इस 39 वर्षीय फुटबॉलर ने माइलस्टोन हासिल करते हुए ऐसे जश्न मनाया, जैसे कि उन्होंने अपने करियर का पहला गोल किया हो।सऊदी अरब में क्लब फुटबॉल खेलने वाले रोनाल्डो ने एस्टाडियो डा लूज में खेले गए मैच के 34वें मिनट में नूनो मेंडेस के क्रॉस पर गोल कर प्रोफेशनल फुटबॉल में इतिहास रच दिया। पुर्तगाल की जर्सी में यह उनका 131वां गोल रहा। गोल का जश्न मनाते हुए रोनाल्डो भावुक नजर आए। 900 में से उनके आधे गोल रियल मैड्रिड के लिए आए हैं। बाकी गोल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा स्पोर्टिंग लिस्बन, मैनचेस्टर यूनाइटेड, युवेंतस और मौजूदा क्लब अल नस्र के लिए किए हैं।

रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर अपने माइलस्टोन को शेयर भी किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिससे यह प्रतीत होता है कि वह हाल-फिलहाल में संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा- मैंने इसका सपना देखा था, मेरे और भी कई सपने हैं। आप सभी का धन्यवाद! रोनाल्डो को विश्व के महानतम फुटबॉलर्स में से एक माना जाता है। उनके और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के बीच मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को लेकर बहस रहती है। हालांकि, मेसी ने 2022 में फीफा विश्व कप जीतकर कुछ हद तक इस बहस को आसान बना दिया था, लेकिन रोनाल्डो का क्लब करियर बेहद शानदार है। रोनाल्डो पहले से ही प्रोफेशनल फुटबॉल और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर मेसी हैं, जिन्होंने प्रोफेशनल फुटबॉल करियर में 838 गोल किए हैं। 

मैच की बात करें तो रोनाल्डो के गोल से पहले डिओगो डालोट के गोल ने पुर्तगाल को शुरुआत में ही बढ़त दिला दी थी। हालांकि, डालोट ने इसके बाद एक आत्मघाती गोल भी दागा, जिससे स्कोर 1-1 हो गया। रोनाल्डो के गोल से पुर्तगाल जीत हासिल करने में कामयाब रहा। दोनों टीमें नेशंस लीग के ग्रुप ए-1 में पोलैंड और स्कॉटलैंड के साथ हैं। पुर्तगाल रविवार को लिस्बन में स्कॉटलैंड की मेजबानी करेगा।

Leave a Reply

Next Post

टी20 विश्व कप जीतने के दो महीने बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत और रोहित-विराट को दी बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 सितंबर 2024। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार को गुरुवार को उनके एक पोस्ट के वायरल होने के बाद जमकर ट्रोल किया गया। उन्होंने टी20 विश्व कप जीतने के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की तारीफ तो की और […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार