वरमाला के बाद मंडप में इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर वापिस लौटा दूल्हा, थाने पहुंचा मामला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दहेज के लालच में दूल्हे पक्ष के लोगों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं. जशपुर में वरमाला के बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे पक्ष के लोग बिना दुल्हन लिए वापिस लौट गए. दुल्हन दूल्हे का मंडप में इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर वापस घर लौट गया. दुल्हन पक्ष का आरोप है कि लड़के पक्षवाले दहेज ना देने पर विवाद करते हुए शादी समारोह को अधूरा छोड़कर चले गए. इस मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने लोदाम थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं लड़के पक्ष ने भी सिटी कोतवाली में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, मामला झारखण्ड सीमा पर स्थित लोदाम गांव का है, जहां सोमवार को तपकरा से एक बारात आई थी. शादी में बारातियों ने जमकर डांस किया और दोनों ही पक्षों ने हंसी खुशी वरमाला का कार्यक्रम सम्पन्न किया. दोनों वर – वधू ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई. इसके बाद बारात वापस जनमासा चली गई. कुछ घंटे बाद जब दुल्हन पक्ष के लोग आगे के कार्यक्रम के लिए दूल्हे पक्ष के लोगों को बुलाने गए तभी  दूल्हे और उसके परिजनों ने दस लाख रुपये या कार की मांग की.

लड़की के परिजनों ने की पुलिस से शिकायत

अचानक से बड़ी दहेज की मांग सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए, क्योंकि दुल्हन पक्ष  ने 7 लाख नगद और तीन पिकअप भरकर लाखों का सामान पहले ही तिलक कार्यक्रम में दे दिया था. उसके बाद अचानक से इस तरह की मांग से दुल्हन पक्ष के लोगों ने इतनी बड़ी  पूरी करने में असमर्थता जताई. इसके बाद दूल्हे के पिता ने शादी के बाद उनकी मांगें पूरी करने का प्रस्ताव रखा जिस पर  दुल्हन के पिता ने शादी में जमा पूंजी 20 लाख रुपये खर्च कर बेटी के हाथ पीले करने  की बात कही.

Leave a Reply

Next Post

वासेपुर नन्हें खान हत्याकांड: शूटर समेत 7 गिरफ्तार, हत्या के आरोपी प्रिंस खान अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव धनबाद. वासेपुर के जमीन कारोबारी नन्हे खान हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में इस घटना के शूटर समेत 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं इनलोगों के पास से हथियार, बम, बाइक, मोबाइल आदि भी बरामद किया गया […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ