‘आतंक अब खत्म होना चाहिए’, राफा में इस्राइल के हमले में 45 लोगों की मौत पर बिफरे यूएन प्रमुख

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 28 मई 2024। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इस्राइली सेना के राफा शहर में किए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हमले में कई बेगुनाह नागरिक मारे गए, जो सिर्फ युद्ध से बचने के लिए शरण लिए हुए थे। उन्होंने कहा कि अब ये आतंक खत्म होना चाहिए। हाल ही में इस्राइल के राफा पर किए गए हमले में 45 लोगों की मौत हुई है और 200 अन्य घायल हुए हैं।

यूएन चीफ ने इस्राइली हमले की कड़ी निंदा की
सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने लिखा ‘मैं इस्राइल की कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें कई बेगुनाह आम नागरिक मारे गए, जो सिर्फ युद्ध के हालात में शरण लिए हुए थे। गाजा में अब कोई जगह सुरक्षित नहीं है और अब ये आतंक बंद होना चाहिए।’ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के प्रमुख वोल्कर टर्क ने भी इस्राइली हमले की निंदा की। उन्होंने एक बयान में कहा कि शरणार्थी कैंप से आ रहीं तस्वीरें भयावह हैं और इस्राइली के लड़ाई के तरीकों में कोई बदलाव नहीं आया है। इस्राइल हमास युद्ध में अब तक बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत हुई है। 

इस्राइल का दावा-हमास के दो शीर्ष कमांडर मारे
वहीं इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उनके हमले में हमास के दो शीर्ष अधिकारी मारे गए हैं। इस्राइली सेना ने दोनों की पहचान भी उजागर की है। इस्राइल ने बताया है कि उसके हमले में मारे गए हमास के शीर्ष नेताओं की पहचान यासीन राबिया और खालेद नज्जर के रूप में हुई है। यासीन राबिया जुडेया और सामारी में हमास की आतंकी गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालता था। वहीं नज्जर भी जुडेया और सामारी में आतंकी गतिविधियों से जुड़ा शीर्ष नेता था। इस्राइल का यह हमला हमास के तेल अवीव पर रॉकेट हमले के बाद सामने आया, जिसमें हमास ने तेल अवीव पर आठ रॉकेट दागे थे। 

इस्राइली पीएम ने मानी गलती
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राफा पर हुए हमले को गलती माना है और उन्होंने इसकी जांच की बात कही। सोमवार को इस्राइली संसद नेसेट को संबोधित करते हुए पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा हमारी कोशिश रहती है कि जो बेगुनाह हैं, उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे, लेकिन दुर्भाग्य से बीती रात यह दर्दनाक गलती हुई और हम मामले की जांच कर रहे हैं। 

 

Leave a Reply

Next Post

रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने, इस खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 मई 2024। स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और वह सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने अल इतिहाद के खिलाफ अल नासर के अंतिम मुकाबले में यह […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ