ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में खौफ, LoC के पास PoK में तैनात किए एंटी-ड्रोन सिस्टम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडियारि पोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भारतीय ड्रोन हमलों की सटीकता से घबराया पाकिस्तान अब नियंत्रण रेखा (LoC) के पास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में बड़े पैमाने पर एंटी-ड्रोन और हवाई रक्षा सिस्टम तैनात कर रहा है। रावलाकोट, कोटली और भिंबर सेक्टरों में 30 से अधिक काउंटर-ड्रोन यूनिट की तैनाती को संभावित “ऑपरेशन सिंदूर 2.0” के डर से जोड़कर देखा जा रहा है।

30 से अधिक विशेष एंटी-ड्रोन यूनिट

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने LoC के पास 30 से अधिक विशेष एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की हैं। यह तैनाती मुख्य रूप से 12वीं इन्फैंट्री डिवीजन (मुख्यालय मुर्री) और 23वीं इन्फैंट्री डिवीजन द्वारा की जा रही है। कोटली-भिंबर क्षेत्र में 23वीं डिवीजन की ब्रिगेड इस जिम्मेदारी को संभाल रही हैं। इसका उद्देश्य LoC के पास हवाई निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर क्षमताओं को मजबूत करना है।

तुर्की और चीन से खरीद की कोशिश

सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान तुर्की और चीन से नए ड्रोन और रक्षा प्रणालियों की खरीद को लेकर बातचीत कर रहा है। हालांकि, मौजूदा हालात में वह भारत की आक्रामक सैन्य तैयारियों से दबाव में है। भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना पश्चिमी सीमा पर लगातार संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही हैं, जिससे पाकिस्तान की चिंता और बढ़ गई है।

Leave a Reply

Next Post

अगले 48 घंटे भारी बारिश मचाएगी तांडव, घना कोहरा और बढ़ेगी ठंड, IMD का इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। देश के बड़े हिस्से में मौसम ने सख्त रुख अपना लिया है। उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का असर जारी है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी […]

You May Like

ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस