सीमा पार जंग में अब तक 43 लोग मारे गए, मृतकों में 13 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

येरूशलम 13 मई 2021 । गत शुक्रवार से येरूशलम के अल-अक्सा मस्जिद कंपाउंड से इस्राइल पुलिस व फलस्तीनियों में शुरू हिंसा, गाजा सीमा पर खूनी संघर्ष में बदल चुकी है। इस जंग में अब तक 43 लोग मारे गए हैं जिनमें 13 बच्चे व तीन महिलाएं शामिल हैं। हमले में क्षेत्र के करीब 300 फलस्तीनी जख्मी हुए हैं। इस्राइल-गाजा में 2014 के 50 दिन चली जंग के बाद पहली बार एक-दूसरे पर हजारों रॉकेट दागे गए। देश में गृहयुद्ध के हालात देखते हुए इस्राइल के लॉड शहर में आपातकाल लगा दिया गया है। इस्राइली सेना के मुताबिक, गाजा से अब तक 1,050 से ज्यादा रॉकेट दागे गए हैं। इनमें से कई कई को देश की हवाई रक्षा प्रणाली ने ध्वस्त कर दिया है। इस्राइल ने गाजा पर कई रॉकेट दागे और हवाई हमले किए। हमास ने 300 रॉकेट दागने की पुष्टि की है।

हमास ने कहा कि उसने तेल अवीव और आसपास की रिहाइशी इमारतों पर रॉकेट दागे। हमलों में इस्राइल की 3 महिलाओं समेत 5 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए। इस दौरान इस्राइल के तीन धर्मस्थलों और कई दुकानों को आग लगाने की खबरें हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहन भी आग के हवाले कर दिए। इस बीच, लॉड शहर में इस्राइल व फलस्तीन अरबों के बीच गृहयुद्ध के हालात देखते हुए पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने आपातकाल की घोषणा कर दी।

अमेरिका ने किया समर्थन का वादा

वहीं, व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है और इस्राइल के लोगों की रक्षा के लिए उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। 

इस्राइल के कई शहरों में प्रदर्शन

एक तरफ इस्राइल और हमास के बीच गाजा पट्टी क्षेत्र में जंग जैसे हालात बन गए हैं और दूसरी तरफ येरूशलम में धार्मिक तनाव से पैदा हुए हिंसा के बीच इस्राइली शहरों में फलस्तीन-अरब के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। गाजा में दिन भर इस्राइली हवाई हमलों की आवाज सुनी गई और जिन इमारतों को निशाना बनाया गया, वहां से धुएं का गुबार उठता देखा गया। जबकि एक इस्राइली-अरब व्यक्ति के जनाजे के बाद लॉड शहर में शुरू हुए प्रदर्शन झड़प में बदल गए जिसमें 12 लोग घायल हो गए। यहां कई उपासना स्थलों और दुकानों व दफ्तरों को जला दिया गया। कई शहरों में यहूदियों ने प्रदर्शनकारियों पर पत्थर बरसाए।

हमास ने हदें तोड़ दीं : नेतन्याहू

इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास और छोटे इस्लामी जिहादी कट्टरपंथी गुट ‘हमास’ ने पिछले कई सालों में पहली बार येरूशलम पर हमला कर हदें तोड़ दी हैं और वे अपनी आक्रामकता के लिए भारी कीमत चुकाएंगे। उधर, देश के रक्षामंत्री बैनी गैंट्ज ने कहा है कि इस्राइल द्वारा किए गए हमले सिर्फ एक शुरुआत हैं और ये हमले आगे भी जारी रहेंगे। दूसरी तरफ हमास के नेता इस्माइल हानिया ने कहा है कि इस्राइल यदि मामले को आगे बढ़ाना चाहता है तो हम भी तैयार हैं और यदि वह रुकना चाहता है तो भी हम तैयार हैं।

इस्लामी देशों में हलचल, सऊदी सख्त

इस्राइल को लेकर इस्लामी देशों में भी हलचल तेज हो गई है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस्राइल की निंदा करते हुए कहा, इस्राइली बलों ने अल-अक्सा मस्जिद की पवित्रता न कर नमाजियों पर खुला हमला किया है। सऊदी ने कहा, हम फलस्तीनियों के साथ हैं और तनाव का जिम्मेदार इस्राइल है। मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने इस टकराव के लिए इस्राइली सुरक्षा बलों की निंदा की। लीग ने कहा, यह फलस्तीनियों के हक व उनकी मर्यादा पर हमला है। उधर, तुर्की के राष्ट्रपति रैचेप तैय्यप एर्दोगॉन ने अल-अक्सा मस्जिद में हुई झड़पों को लेकर कई इस्लामी देशों के प्रमुखों को फोन किया है।

येरूशलम के माउंट मंदिर में जारी हिंसा पर भारत चिंतित

इस्राइल और फलस्तीनी चरमपंथियों में बढ़ते तनाव के बीच, भारत ने येरूशलम मंदिर में हो रही हिंसा और झड़पों के साथ-साथ शेख जर्राह और पड़ोस के सिलवान में हो रहे निष्कासनों पर चिंता जताई है। भारत ने दोनों पक्षों से यथास्थिति को बदलने से परहेज करने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने पूर्वी येरूशलम के मुद्दे पर हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि भारत हरम अल शरीफ/माउंट मंदिर में झड़पों एवं हिंसा पर बेहद चिंतित है तथा शेख जर्राह और सिलवान क्षेत्र में हो रहे निष्कासनों पर भी उतना ही चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि भारत दोनों पक्षों से अपील करता है कि वह जमीन पर यथास्थिति को बदलने से बचें। साथ ही कहा कि पुराने शहर में अल जवीया अल हिंदिया- भारतीय आश्रम भी है। तिरुमूर्ति ने ट्वीट में कहा कि भारत ने गाजा से रॉकेट दागे जाने की भी निंदा की है।

Leave a Reply

Next Post

ऑक्सीजन और कोरोना वैक्सीन लेकर लापता हुए पीएम नरेंद्र मोदी: राहुल गांधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 मई 2021। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना संकट को लेकर एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ गायब हो गए […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार