नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश

Indiareporter Live
शेयर करे

पुलिस ने फटकारी लाठियां; भीड़ हुई तितर बितर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगर मालवा, 19 सितंबर 2026। जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर के पास उफनते बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार श्रद्धालु उज्जैन से टैक्सी किराये पर लेकर मां बगलामुखी माता मंदिर के दर्शन करने नलखेड़ा पहुंचे थे। दर्शन के बाद लौटते समय मंदिर के पास स्थित बरसाती नाला तेज बारिश के कारण उफान पर था, इसी दौरान कार तेज बहाव की चपेट में आ गई और नाले में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार को उफनते नाले से बाहर निकाला। कार में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी।

जल्दबाजी में नाला पार करने की आशंका
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आशंका है कि तेज बहाव के बीच चालक ने जल्दबाजी में नाला पार करने का प्रयास किया, जिसके कारण कार पानी के तेज बहाव में फंसकर बह गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
एसपी दिलीप कुमार सोनी के मुताबिक हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हुई है। सभी मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। मरने वालों में

  • राधारानी
  • ज्ञानेंद्र कुमार बेहरा
  • रीता रानी पति ज्ञानेंद्र बेहरा और
  • कृष्णा राजवीर पुत्र शिवप्रसाद बेहरा

शामिल हैं। पुलिस बाकी मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया में जुटी है। प्रशासन और पुलिस की टीम पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

लोगों ने किया जमकर हंगामा
बगलामुखी मंदिर के पास नाले में डूबने से आठ लोगों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। मंदिर के आसपास निजी हवन कुंड संचालित किए जाने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। उनका कहना है कि निजी हवन कुंडों के कारण अव्यवस्था की स्थिति बनती है। आक्रोशित लोगों ने निजी हवन कुंड बंद कराने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और लाठियां फटकारीं। मौके पर अभी भी हंगामे की स्थिति बनी हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

21 सितंबर से छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल

शेयर करे23 सितंबर से इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 21 […]

You May Like

21 सितंबर से छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल....|....नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश....|....बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट....|....सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप....|....सालभर में ही धंस गया रेलवे अंडरब्रिज....|....मुखिया के घर मिला अवैध हथियारों का जखीरा, दो पिस्टल समेत चार हथियार बरामद; दो गिरफ्तार....|....मोती नगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत....|....उरई-बारा हाईवे 2,440 करोड़ में होगा छह लेन, 4 नवंबर को खुलेंगे टेंडर....|....किसानों को मिलेगी मुफ्त बीज मिनी किट....|....लखनऊ के ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर नहीं पहुंच रहे आवेदक