मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा छत्तीसगढ़ सदन का किया ऑनलाईन शिलान्यास : नई दिल्ली के द्वारका में बनेगा नवा छत्तीसगढ़ सदन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 19 जून 2020 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नई दिल्ली स्थित द्वारका में बनने वाले नवा छत्तीसगढ़ सदन का ऑनलाईन शिलान्यास किया। नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण नई दिल्ली के सेक्टर-13 द्वारका में 60 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। नवा छत्तीसगढ़ सदन में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डायनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए आवासीय टावर का निर्माण किया जाएगा।     इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, सचिव लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव पर्यटन पी. अंबलगन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

हजरत मूसा शहीद रहमतुल्ला जूना शहर में किया गया सलाना उर्स के मुबारक मौके पर किया गया चादर पोशी

शेयर करे ताहिर अली रतनपुर 20 जून, 2020। हर साल की तरह इस साल भी उर्स के मुबारक मौके पर इंतजामियां कमेटी करैहापारा मुस्लिम जमात के जानिब से हजरत मूसा शहीद रहमतुल्लाह जूना शहर दरगाह शरीफ हर साल जून के महीने में उर्स मनाया जाता है संदलचादर के साथ कव्वाली […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग