भागवत बोले- अगले 20 से 30 वर्षों में ‘विश्वगुरु’ होंगे हम, रोकने के लिए किया जा रहा दुष्प्रचार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 अप्रैल 2023। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत के बारे में गलत धारणाएं और विकृत जानकारी फैलाई जा रही है ताकि उसे ‘विश्वगुरु’ बनने की दिशा में आगे बढ़ने से रोका जा सके। लेकिन अगले दो से तीन दशक में भारत ‘विश्वगुरु’ होगा। रविवार को यहां एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि 1857 (स्वतंत्रता की पहली लड़ाई) के बाद से ही भारत के बारे में कुछ गलत धारणाएं फैलाई गईं। लेकिन यह स्वामी विवेकानंद थे, जिन्होंने हमें हेय दृष्टि से देखने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ये गलत धारणाएं हमारी प्रगति को धीमा करने के लिए फैलाई जा रहीं, क्योंकि दुनिया में कोई भी तर्क के आधार पर हमसे बहस नहीं कर सकता है।

संघ प्रमुख ने कहा, अगले 20-30 वर्ष में हम विश्वगुरु बन जाएंगे। लेकिन देश के बारे में दुनिया भर में फैलाई जा रही विकृत जानकारी का मुकाबला करने के लिए हमें पीढ़ियों को तैयार करने और दुनिया के अच्छे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Next Post

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, क्रू मेंबर के साथ की बदतमीजी..दिल्ली वापस लौटा विमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में सोमवार को एक यात्री ने हंगामा कर दिया। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटाया गया, जहां पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया। बताया गया है कि एयर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल