‘आप’ ने की केंद्र सरकार की आलोचना, कहा- मणिपुर जल रहा और मोदी सरकार विकास यात्रा करके जश्न मना रही

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 जून 2023। आम आदमी पार्टी (आप) ने मणिपुर के हिंसा से दहलने के दौरान दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘विकास यात्रा’ को लेकर शनिवार को उसकी आलोचना की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से स्थिति को शीघ्रता से नियंत्रित करने को कहा। आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने संवाददाता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर मणिपुर में स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया, जहां एक महीने से अधिक समय से जातीय तनाव व्याप्त है। कक्कड़ ने राज्य में तनाव बढ़ने का संकेत देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार रंजन और एक अन्य महिला मंत्री के मकान दंगाइयों द्वारा आग के हवाले किए जाने का उल्लेख किया। 

उन्होंने कहा, ‘‘इन घटनाओं के आलोक में, आप मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के तत्काल इस्तीफे की मांग करती है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शीघ्रता से कार्रवाई करने, मणिपुर में स्थिति पर स्पष्ट रुख बताने, और हिंसा खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठाने का आग्रह करती है।” कक्कड़ ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2024 के आम चुनावों से पहले मतदाताओं को रिझाने के लिए शनिवार को विकास तीर्थ यात्रा की शुरूआत की।

Leave a Reply

Next Post

आदिपुरुष पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मनेन्द्रगढ़ 18 जून 2023। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के निवासियों ने शनिवार को ‘आदिपुरुष’ फिल्म पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने की मांग की और इसे सनातन धर्म के विरूध षड्यंत्र बताया। प्रदर्शनकारियों ने मनेन्द्रगढ़ में फिल्म का प्रदर्शन कर रहे थियेटर के बाहर एकत्र होकर भी विरोध […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग