जम्मू-कश्मीर की चिनाब वैली पर मंडरा रहा खतरा, 3 जिलों में हर दिन धंस रही जमीन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 02 मई 2024। जम्मू-कश्मीर की चिनाब वैली का 120 किमी का क्षेत्र धंस रहा है। हर दिन जमीन एक इंच से आधा फीट तक खिसक रही है। इसका सबसे ताजा उदाहरण रामबन है, जहां बीते शुक्रवार को 800 मी. इलाके में जमीन धंसने से 70 घर तबाह हो गए। यहां रह रहे करीब 400 लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। पानी और बिजली सप्लाई 7 दिन से बंद है। वैली में एक साल में तीन जिलों डोडा, रामबन और किश्तवाड़ में जमीन धंसने की छह घटनाएं हो चुकी हैं। करीब 900 घरों में दरारें हैं। प्राथमिक जांच में जमीन धंसने की दो वजह सामने आई हैं। पहली यहां चल रहे करीब 25 हजार करोड़ रु. के चार प्रोजेक्ट। दूसरी डोडा और किश्तवाड़ का भूकंपीय जोन-4 में होना। इन इलाकों में 5 साल में 3.5 तीव्रता तक के करीब 150 झटके आ चुके हैं। 

रामबन के जिला विकास आयुक्त बसीर उल हक चौधरी का कहना है कि जमीन जिस तेजी से धंस रही है, उससे हम भी हैरान हैं। वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की एक टीम जमीन की स्थिति जांच रही है। गूल इलाके के 30 वर्षीय जावेद अहमद बताते हैं कि मार्च में हल्ला क्षेत्र के 40 गांवों में जमीन खिसकी थी। पूरा इलाका खतरे में है। हम जनवरी से प्रशासन से शिकायत कर रहे। न हमें शिफ्ट किया गया, न ही प्रोजेक्ट रोके। अब जब घर टूट गए, तब 8 किमी दूरी कम्युनिटी सेंटर में शिफ्ट किया है। हम मुश्किल से दिन गुजार रहे हैं। हमें पता है कि ये प्रोजेक्ट जरूरी हैं, लेकिन जब जमीन ही कमजोर है तो यहां निर्माण करना कितना उचित है। सरकार ने हमें शिफ्ट किए बिना ही काम शुरू किया। नतीजा हमारे घर टूट गए, हम बेघर हो गए।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों को उपराज्यपाल ने हटाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 मई 2024। महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेश के बाद गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग के कुल 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। यह आदेश 2017 में उपराज्यपाल को सौंपी गई एक जांच रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग