कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर निशाना, बोले- चुनावी नतीजों के बाद राहुल गांधी समझ गए होंगे कि पनौती कौन है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 दिसंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद राहुल गांधी और उनकी पार्टी को शायद समझ में आ गया होगा कि देश में ‘‘पनौती” कौन है। गांधी ने क्रिकेट विश्व कप में भारत की हार के बाद राजस्थान में अपने चुनावी भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए ‘‘पनौती” शब्द का इस्तेमाल किया था। भारतीय टीम क्रिकेट विश्वकप में लगातार 10 मैच में जीत हासिल करने के बाद फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी। इस मैच को देखने प्रधानमंत्री भी गए थे।

विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री को लेकर गांधी की ‘‘पनौती” वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘मैंने पहले ही आपसे (मीडिया) कहा था कि जिन लोगों के पास संस्कार नहीं होते, वे पनौती जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। जनता ने (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के) चुनावी नतीजों के जरिये इन लोगों को जवाब दे दिया है। इस देश में पनौती कौन है, यह बात इस शब्द का इस्तेमाल करने वाले नेता और उनकी पार्टी शायद समझ गई होगी।

भाजपा महासचिव ने यह भी कहा,”मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कारण विधानसभा चुनाव जीते हैं। हम आने वाले लोकसभा चुनावों में 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।” क्या मध्यप्रदेश में जीत का श्रेय राज्य सरकार की लाडली बहना योजना को जाता है, इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि कुछ “दरबारी पत्रकार” इस बात को स्थापित करने में लगे हैं।

विजयवर्गीय खुद भी विधानसभा चुनाव लड़े थे। उन्होंने इंदौर-1 क्षेत्र में निवर्तमान विधायक और उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी संजय शुक्ला को 57,939 मतों से हराया। क्या विजयवर्गीय मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा,”मैं भाजपा कार्यकर्ता मात्र हूं और किसी दौड़ में नहीं हूं। मैं काल्पनिक प्रश्नों का जवाब नहीं देता।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास “नेता, नीति और अच्छा नीयत” का अभाव है और विधानसभा चुनावों में जनता ने इस पार्टी को आईना दिखा दिया।

Leave a Reply

Next Post

देश में केवल प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी काम करती है : भाजपा अध्यक्ष नड्डा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 दिसंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के नतीजों से साबित हो गया है कि देश में केवल एक गारंटी है और वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। नड्डा ने […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार