पंजाब विधानसभा चुनाव: प्रचार के लिए आएंगी अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी, धुरी में भगवंत मान की जनसभा में होंगी शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 10 फरवररी 2022। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब आएंगी। वे 11 फरवरी को संगरूर जिले के धुरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेेहरे भगवंत मान की जनसभा में शामिल होंगी। आम आदमी पार्टी ने यह जानकारी दी है। सुनीता केजरीवाल महिलाओं से बातचीत करेंगी। संगरूर संसदीय सीट से भगवंत मान आप के टिकट पर दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा घोषित करने के बाद पार्टी ने उन्हें धुरी से मैदान में उतारा है। धुरी विधानसभा क्षेत्र संगरूर जिले में आती है। धुरी विधानसभा सीट में 74 गांव आते हैं। 

महिलाएं निर्णायक

पंजाब में होने वाले चुनाव में महिलाएं निर्णायक भूमिका में रहती हैं। इस बार मतदान में कुल 2.12 करोड़ मतदाता वोट करेंगे। इनमें 10086514 महिला वोटर हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में 78.14 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला था, जो पुरुषों के मुकाबले 1.45 प्रतिशत अधिक था। इस बार भी सियासी दल यही अनुमान लगा रहे हैं कि चुनाव में महिलाएं ज्यादा वोट डालेंगी।

महिलाओं को साधना मजबूरी

पंजाब में महिलाओं की निर्णायक भूमिका को देखते हुए सियासी दलों की इस चुनाव में मातृ शक्ति को साधना मजबूरी से कम नहीं है। यही कारण है कि सभी राजनीतिक दल महिलाओं को लेकर सीधे घोषणाएं करने में लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने पर 1000 रुपये तो शिअद ने 2500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की है। वहीं, कांग्रेस प्रधान सिद्धू महिलाओं को घरेलू गैस सिलिंडर भरवाने और 12वीं पास लड़कियों को स्कूटी देने का वादा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

लगातार 10वीं बार नीतिगत दरों में बदलाव नहीं, रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पेश किए नतीजे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 फरववरी 2022। साल 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजे सामने आ चुके हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास बैठक में लिए गए फैसलों का एलान करते हुए कहा कि इस बार […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग