‘कंतारा’ के सेट पर फिर हुआ खौफनाक हादसा, मौत को चकमा देकर निकले फिल्म के यह फेमस स्टार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 जून 2025। साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा 2’ की शूटिंग हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में सेट पर मिमिक्री आर्टिस्ट की मौत और बस दुर्घटना के बाद एक और बड़ा हादसा सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान 30 क्रू मेंबर्स से भरी एक नाव पलट गई जिसमें फिल्म के एक्टर और निर्देशक ऋषभ शेट्टी भी सवार थे. गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए।

शिवमोगा में हुआ हादसा, ‘देव आत्माओं का आशीर्वाद’ मान रहे क्रू मेंबर्स

यह घटना शिवमोगा जिले के मस्ती कट्टे क्षेत्र में मणि जलाशय में हुई. फिल्म के एक सीन को शूट किया जा रहा था तभी अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार ऋषभ शेट्टी समेत करीब 30 लोग पानी में गिर गए. हालांकि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के भी चोटिल होने की खबर सामने नहीं आई है. सभी क्रू मेंबर्स और एक्टर का मेडिकल चेकअप भी किया गया है। एक वरिष्ठ क्रू मेंबर ने बताया, “पानी कम था इसलिए सब बच निकले. हमें लगता है कि देव आत्माओं ने आशीर्वाद दिया.” पुलिस का कहना है कि एक बड़ी ट्रेजेडी होते-होते टल गई है।

महंगे कैमरे और शूटिंग उपकरण पानी में बहे

हालांकि इस हादसे में लोगों की जान तो बच गई लेकिन घटना के दौरान महंगा कैमरा उपकरण और अन्य शूटिंग गियर पानी में बह गया. पुलिस अभी भी इस बात की जांच कर रही है कि कैमरे के अलावा कौन-कौन सा सामान गायब हुआ है. इस नुक़सान से फिल्म के प्रोडक्शन पर असर पड़ना तय है।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जून 2025। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि गांधी (78) को रात […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग