अमेरिका में पाकिस्तान की पोल खोलेगा भारत, दुनिया को दिखाएगा आतंकी चेहरे का सच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 19 अप्रैल 2026। अमेरिका में भारतीय दूतावास पहलगाम में आतंकवादी हमले का एक वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को ‘कैपिटल हिल’ (अमेरिकी संसद परिसर) में एक प्रदर्शनी आयोजित करेगा जिसमें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर किया जाएगा। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ‘द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’ (आतंकवाद की मानवीय कीमत) प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह प्रदर्शनी ऐसे समय में आयोजित की जा रही है जब पाकिस्तान 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-ईरान युद्ध में खुद को शांति स्थापित कराने वाले देश के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है। पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान स्थित संगठनों से जुड़े आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर गोलीबारी की थी जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। इस हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। भारत ने पिछले साल जुलाई में भी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इसी तरह की एक प्रदर्शनी आयोजित की थी।

उस समय पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली थी। ‘कैपिटल हिल’ में आयोजित की जाने वाली डिजिटल प्रदर्शनी में दुनिया भर में हुए भीषण आतंकवादी हमलों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिनमें 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट, 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले और पहलगाम आतंकवादी हमले को भी दिखाया जाएगा। इसमें प्रत्येक हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी संगठनों के नाम भी प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा जैसे पाकिस्तान स्थित कई संगठन एवं आतंकवादी शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मिर्जापुर में काल बना ट्रक: आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, परिवारों में कोहराम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मिर्जापुर 19 अप्रैल 2026। मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 3  लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी में शनिवार रात […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां