आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022: नीदरलैंड को आखिरीकार मिली जीत, जिम्बाब्वे का भी काटा पत्ता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 नवंबर 2022। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 राउंड में आखिरकार नीदरलैंड को एक जीत नसीब हुई। जिम्बाब्वे के खिलाफ नीदरलैंड ने पांच विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही दो प्वॉइंट्स हासिल किए। हालांकि इस जीत के बावजूद नीदरलैंड की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है और उसने जिम्बाब्वे का भी सेमीफाइनल से पत्ता काट दिया है। ग्रुप-2 से अब सेमीफाइनल की दौड़ में दक्षिण अफ्रीका, भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान ही बचे हैं। जिसमें दक्षिण अफ्रीका और भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का सबसे ज्यादा चांस नजर आ रहा है।

नीदरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। नीदरलैंड ने जबर्दस्त गेंदबाजी की और जिम्बाब्वे को 19.2 ओवर में ही 117 रनों पर ऑलआउट कर दिया। सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 40 रनों का योगदान दिया। वहीं सीन विलियम्स ने 28 रनों की पारी खेली। हाल ऐसा था कि इन दोनों के अलावा और कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच ही नहीं पाया। पॉल वैन मीकरन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ चोटिल हुए बस डि लीडे ने भी बढ़िया गेंदबाजी की और चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट निकाले।

जवाब में नीदरलैंड ने पांच विकेट गंवाकर 18 ओवर में ही 120 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैक्स ओडाउड ने 47 गेंद पर 52 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। वहीं टॉम कूपर ने 32 रनों का योगदान दिया। बस डि लीडे ने 12 गेंद पर नॉटआउट 12 रनों की पारी खेली और मैच विनिंग चौका भी लगाया।

Leave a Reply

Next Post

मुरैना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत, पांच की मौत, तीन गंभीर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुरैना 02 नवंबर 2022। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा बोलेरो और डम्फर की टक्कर से हुआ। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग