डमरू म्युज़िक द्वारा निर्माता मुकुंद आत्माराम महाले व जागृति राहुल मोरे का “गणपति मुझमें” हुआ रिलीज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 सितम्बर 2023। गणपति के उत्सव के अवसर पर निर्माता मुकुंद आत्माराम महाले और जागृति राहुल मोरे का एक बेहद मधुर, सुरीला और दिल को छू लेने वाला श्री गणेश भजन “गणपति मुझमें” डमरू म्युज़िक द्वारा रिलीज किया गया है जिसे श्रोताओं व दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। डमरू म्युजिक के ओनर धर्मेन्द्र कुमार राय इस सॉन्ग के प्रस्तुतकर्ता हैं। सिंगर और संगीतकार कुमार सपन हैं जबकि महाभारत सीरियल फेम ऎक्टर गुफी पेंटल इस गाने के गीतकार हैं। बता दें कि निर्माता मुकुंद आत्माराम महाले का ये दूसरा प्रोजेक्ट है। उनका पहला एल्बम “बन गया योगी” 2 महीने पहले रिलीज हुआ था। वह कहते हैं कि ये गाना गणपति उत्सव से पहले ही रिलीज करने की प्लानिंग थी लेकिन डमरू म्यूजिक चैनल को यह गीत पसंद आया उन्होंने तुरंत रिस्पॉन्स दिया और गाना रिलीज भी कर दिया। गाना सुनते ही लोग पसंद कर रहे हैं।

प्रोड्यूसर मुकुंद आत्माराम महाले ने बताया कि ऎक्टर गुफ़ी पेंटल जी कुछ महीने पहले ही गुजर गए। ये गाना मेरे मित्र कुमार सपन को उन्होंने दिया था। सपन ने मुझे गाना सुनाया मुझे अच्छा लगा मैंने तुरंत रिकॉर्ड करवाया जिसे सपन ने म्यूजिक दिया और खुद ही गाया भी है। निर्माता जागृति राहुल मोरे का कहना है कि धर्मेंद्र कुमार राय को यह गीत बहुत पसंद आया। वो एक होनहार निर्माता हैं। भगवान शिवजी के भक्त हैं तो गणपति भजन को कैसे मना करते।

उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद राधा जी के ऊपर एक गीत है। फिर पंढरपुर के विट्ठल जी का, दर्शन कराएंगे।जागृती एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने गणपति मुझमें गीत को सोशल मीडिया पर भी काफी लाइक शेयर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

विश्व कप से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगा भारत, सूर्या-श्रेयस की होगी वापसी?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 सितम्बर 2023। फाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम शुक्रवार को कोलंबो में एशिया कप के ‘सुपर फोर’ के आखिरी मैच में पहले ही बाहर हो चुकी बांग्लादेश के खिलाफ अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। रोहित शर्मा की अगुआई वाली […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस