सोनू सूद ने अब साइक्लोन Tauktae में फंसे लोगों के लिए जताई चिंता, सीएम से की ये गुजारिश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 मई 2021 । अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र की वजह से देश के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने 17 मई और उसके अगले दिन साइक्लोन तौकते (tauktae) को लेकर चेतावनी दी है। अब सोनू सूद ने तूफान की वजह से अरब सागर में फंसे हुए लोगों के लिए चिंता जाहिर की है।

तूफान में फंसे लोगों के लिए हुई फिक्र
सोनू सूद कोरोना महामारी के बीच लगातार मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर्स से लेकर दवाइयां तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। इस बीच जब कई राज्यों में साइक्लोन का खतरा मंडरा रहा है तो सोनू सूद ने अरब सागर के मध्य में फंसे भारतीयों को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा से गुजारिश की है।

सीएम से की गुजारिश
सोनू सूद ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें कुछ लोग तूफान में फंसे नजर आ रह हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘हमें उन लोगों की जान बचाने की जरूरत है जो अरब सागर के बीच में साइक्लोन तुकाते की वजह से फंस गए हैं। मुख्यमंत्री सर, आपसे अनुरोध है कि इन कीमती जिंदगियों को बचाने में हमारी मशीनरी का इस्तेमाल करें।‘

लगातार लोगों की मदद कर रहे सोनू सूद
पिछले साल लॉकडाउन के बाद सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद करते दिखे थे। उन्होंने हजारों लोगों को उनके घर तक पहुंचाया। यही नहीं जब प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंच गए तो उनके पास वहां काम की कमी थी ऐसे में सोनू उनके लिए काम का इंतजाम करते देखे गए। अब जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर से मरीज ऑक्सीजन और दवाइयों की किल्लत से जूझ रहे हैं तब वो लगातार उनकी मदद करने में जुटे हुए हैं। 
 

Leave a Reply

Next Post

नए स्ट्रेन पर बढ़ा विवाद: केजरीवाल के बयान पर सिंगापुर को आपत्ति, जयशंकर बोले- सीएम का बयान भारत का नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2021। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। तीसरी लहर को लेकर सतर्कता भी बढ़ गई है। इसी बीच, बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के ‘सिंगापुर स्ट्रेन’ को लेकर चेताया था और भारत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल