प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी ओणम की बधाई, बोले- देश को प्रगति पथ पर ले जाने का लें संकल्प

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अगस्त 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व देश में सकारात्मकता, भाईचारा, सद्भाव को बढ़ावा दे। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। लोगों को इस त्योहार की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि सकारात्मकता, भाईचारे व सद्भाव से जुड़े इस विशेष पर्व ओणम की सभी को शुभकामनाएं। मैं देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उन्होंने अपील की कि सभी इस पर्व को धूमधाम से मनाएं। 

राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी शुक्रवार शाम को सभी को ओणम की बधाई दी थी। उन्होंने कहा था यह पर्व समाज में प्यार, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दे। मैं सभी को इस पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही विशेष तौर पर देश भर में केरल के रहने वाले नागरिकों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि नई फसल की उपज के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह त्योहार किसान की अथक मेहनत को दर्शाता है और समाज में सद्भाव व प्रेम का प्रसार करता है। आगे कहा कि आइए इस मौके पर हम देश को उन्नति व सद्भाव के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लें। 

विशेष तौर पर केरल में मनाया जाता है ओणम 

ओणम विशेष तौर पर केरल में मनाया जाने वाला त्योहार है। हर साल अगस्त से सितंबर के बीच में यह पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार आज यानी 21 अगस्त को शुरू हो रहा है। हालांकि, यह 23 सितंबर तक चलेगा। 

Leave a Reply

Next Post

रेल ट्रैक पर बैठे गन्ना किसान, दी चेतावनी-सरकार ने दिखाई बेरुखी तो करेंगे पंजाब बंद की कॉल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 21 अगस्त 2021। पंजाब के जालंधर में गन्ना किसानों ने हाईवे और रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया है। किसान राज्य सरकार से उनकी बकाया राशि का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के एमएस राय ने कहा कि अगर […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए