राजस्थान के बूंदी पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के साथ 10 साल की माहिरा भी आई नजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 10 दिसंबर 2022। एक दिन के ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान के बूंदी पहुंची. राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में एक दिन का विश्राम लिया था. राहुल गांधी के साथ यात्रा में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन मौजूद हैं।

शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सुबह 8.40 बजे अपने सामान्य समय से ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई. राहुल पदयात्रा शुरू करने के लिए विमान से वापस गुडली गांव पहुंचे. हालांकि, इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ नजर नहीं आईं। 2600 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी भारत जोड़ो यात्रा में सबसे दिलचस्प बात फिलहाल यह है कि लंबे समय से आपस में लड़ रहे अशोक गहलोत और सचिन पायलट साथ-साथ हैं. राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में दोनों नेताओं के एक साथ आने से कांग्रेस को काफी राहत मिली है. इसी बीच, राहुल गांधी ने 10 साल की क्रिकेट खिलाड़ी माहिरा से मुलाकात की। माहिरा राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में हर रोज़ 30 किलोमीटर की यात्रा कर रही हैं. यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सफाई कर्मचारियों से भी मुलाकात की. भारत जोड़ो यात्रा 18 दिसंबर को अलवर पहुंचेगी. यहां राहुल गांधी एक प्रेस कांफ्रेस करेंगे. 19 दिसंबर को राहुल गांधी एक रैली को संबोधित करेंगे. 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेगी. यहां आने के बाद यात्रा पर आठ दिनों का ब्रेक लगेगा।

Leave a Reply

Next Post

प्रतिबंध झेल रहे देशों को मानवीय मदद के प्रस्ताव का भारत ने किया विरोध, थरूर ने की जयशंकर की तारीफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 दिसंबर 2022। पूर्व राजनयिक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सभी संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध व्यवस्थाओं में मानवीय छूट की स्थापना करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर भारत के रुख के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रशंसा की। थरूर ने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं