राममंदिर की फर्श में लगेगा 95 हजार वर्गफीट से ज्यादा संगमरमर, निर्माण की तैयारी तेज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 19 जून 2023। राममंदिर के भूतल की छत का काम पूरा हो चुका है। अब राममंदिर के फर्श निर्माण की तैयारी तेज हो चली है। इसके लिए फर्श की मैपिंग की जा रही है। राममंदिर की फर्श मकराना के संगमरमर से सजेगी। फर्श में कुल 95,300 वर्गफीट संगमरमर का प्रयोग किया जाएगा। बताया गया कि फर्श में जो संगमरमर लगेगा उसकी मोटाई 35 एमएम होगी। फर्श में अलग-अलग आकार के संगमरमर लगेंगे, जिसके लिए इंजीनियर मैपिंग करने में जुटे हैं। संगमरमर की सुंदरता बढ़ाने के लिए इस पर इन-ले-वर्क किया जा रहा है। इन-ले-वर्क में मार्बल की खोदाई कर उसमें कलर स्टोन लगाया जाता है। कलर स्टोन से फूल पत्तियों व रंग-बिरंगी चित्रकारी को सफेद मार्बल पर उकेरा जाता है। फर्श पर जड़ने के बाद यह किसी भी इमारत की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर की फर्श के लिए करीब 95300 वर्गफीट संगमरमर की आपूर्ति हो चुकी है। बताया कि भूतल का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही फर्श का काम शुरू होगा। वहीं प्रथम तल के गुंबद आदि के निर्माण की भी तैयारी शुरू हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

चीन-पाकिस्तान के खिलाफ भारत का 'महाप्लान', आर्मी-नेवी और एयरफोर्स में होगी क्रॉस पोस्टिंग!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 जूून 2023। देश के पहले सीडीएस जनरल दिवंगत बिपिन रावत ने जिस थिएटर कमांड का सपना देखा था, वह अब आकार लेता दिख रहा है। भारतीय सशस्त्र बल पहली बार बड़े स्तर पर क्रॉस पोस्टिंग की योजना बना रहा है, जिसमें ब्रिगेडियर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां