मिजोरम में बारिश और भूस्खलन के चलते भारी तबाही, अब तक 25 लोगों की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 मई 2024। मिजोरम में चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव के चलते मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 14 की मृत्यु पत्थर की खदान धंसने से हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद से कई अन्य लोग लापता हैं। राज्य की राजधानी का अधिकतर हिस्सा कई घंटों तक देश के बाकी हिस्सों से कटा रहा और शहर को प्राकृतिक आपदा का खामियाजा भुगतना पड़ा। मिजोरम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएसडीएमए) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक भीषण भूस्खलन के कारण आइजोल जिले में पत्थर की खदान धंसने से दो नाबालिगों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लापता हो गए।। असम में मंगलवार को चक्रवात के बाद तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई और इनसे जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। नगालैंड में, चार लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा, जबकि मेघालय में भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक अन्य घायल हो गए। 

मिजोरम के एक अधिकारी ने बताया कि घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई। एमएसडीएमए ने बताया कि भूस्खलन के कारण कई घर और श्रमिक शिविर ढह गए, जिसके मलबे के नीचे कम से कम 22 लोग दब गए। प्राधिकरण के मुताबिक अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं और लगभग आठ लोग अब भी लापता हैं। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पत्थर की खदान धंसने से मरने वालों में चार साल का लड़का और छह साल की लड़की शामिल हैं।” आइजोल के उपायुक्त नाजुक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जब तक मलबा साफ नहीं हो जाता, तब तक तलाश अभियान जारी रहेगा। मिजोरम के पुलिस महानिदेशक अनिल शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पत्थर की खदान पिछले तीन दशक से बंद थी और खदान के पास बने घर ढह गए।” उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से बचाव कार्य में बाधा आ रही है। शुक्ला ने कहा कि मिजोरम में विभिन्न स्थानों पर बारिश के कारण भूस्खलन की सूचना मिली है और कई अन्य लोग बह गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

​"बिहार में लोकतंत्र-सरकार नहीं, केवल अफसरशाही है", भीषण गर्मी से स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने पर तेजस्वी ने नीतीश को घेरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 29 मई 2024। आज यानी बुधवार को चुनाव प्रचार पर जाने से पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि कई जिलों में भीषण गर्मी से सरकारी स्कूलों […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ