हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुए पीड़ितों को संसद में दी गई श्रद्धांजलि, दोनों सदनों के सांसदों ने रखा दो मिनट का मौन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 दिसम्बर 2021 । तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज लोकसभा में सांसदों ने 2 मिनट का मौन रखा. न सिर्फ लोकसभा में बल्कि राज्यसभा में भी मृतकों को मौन रूप से श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और विपक्षी सांसद मौजूद रहे. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सीडीएस जनरल रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त किया.

गौरतलब है कि भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की तमिलनाडु में बुधवार दोपहर हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में मृत्यु हो गई. न सिर्फ रावत बल्कि हेलीकॉप्टर में सवार 14 में से कुल 13 लोगों की इस हादसे में मृत्यु हो गई. इसमें बिपिन रावत की पत्नी डॉ. मधुलिका भी शामिल थीं. लोकसभा में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ 8 दिसंबर की दोपहर को हुए सैन्य हेलीकॉप्टर हादसे की दुर्भाग्यपूर्ण खबर देने के लिए मैं आज गहरी पीड़ा और भारी मन के साथ खड़ा हूं.’

सिंह ने कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वालों में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दर, स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और वायु सेना के हेलीकॉप्टर चालक दल सहित 9 सशस्त्र बल कर्मी शामिल हैं. उन्होंने लोकसभा को बताया कि भारतीय वायु सेना (IAF) ने सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना की ट्राई सर्विस इंवेस्टिगेशन के आदेश दिए हैं. इस जांच का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह करेंगे.

Leave a Reply

Next Post

सिंघु-कोंडली बॉर्डर से किसानों के टेंट उखड़ने शुरू, पंजाब के 32 संगठनों ने रखा ये प्रस्ताव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 दिसम्बर 2021 । तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बाद अब दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने भी ‘घर वापसी’ की तैयारी शुरू कर दी है. सिंघु-कोंडली बॉर्डर पर पिछले एक साल से डटे किसान अब लौट रहे हैं. किसानों ने बॉर्डर […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान