भूटानी स्वास्थ्य मंत्री ने की पीएम मोदी की तारीफ, पारंपरिक-एलोपैथिक चिकित्सा के एकीकरण की सराहना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गांधीनगर 18 अगस्त 2023। भूटान की स्वास्थ्य मंत्री ने पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उनका कहना है कि पारंपरिक और एलोपैथिक चिकित्सा का एकीकरण महत्वपूर्ण है क्योंकि अब दुनिया कोविड से उबर रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन का गुरुवार को गांधीनगर में उद्घाटन हुआ। भूटानी स्वास्थ्य मंत्री डेचेन वांग्मो ने गुजरात में आयोजित जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक और एलोपैथिक दवाओं के एकीकरण के लिए मैं भारत को बधाई देना चाहती हूं। भारत को आगे बढ़ने के लिए बधाई देना चाहती हूं। दुनिया इस समय वैश्विक महामारी कोरोना से उबर रही है। दुनिया फिलहाल स्वास्थ्य प्रणाली के पुनर्निर्माण की कोशिश कर रही है। पारंपरिक चिकित्सा को फोकस में लाने के लिए पीएम मोदी की यह एक अद्भुत पहल है। हम पारंपरिक चिकित्सा को लेकर सभी एजेंडे के लिए स्वास्थ्य पर चर्चा कर रहे हैं। 

भूटान में भी दोनों पद्धतियों की दवाओं पर जोर
डेचेन ने कहा कि भूटान के अनुभवों को साझा करने में मुझे बहुत खुशी हो रही है। उन्होेंने बताया कि हमने पारंपरिक के साथ-साथ एलोपैथिक दवाओं को भी अपनाया है। हम सामान तरीके से उन्हें वितरित करते हैं। आप भूटान के किसी भी अस्पताल में जाएं तो आपको एलोपैथिक और पारंपरिक दोनों चिकित्सक दिखेंगे। हम एक ही विश्वविद्यालय में एक साथ दोनों तरह की शिक्षाएं देते हैं।

डब्लूएचओ प्रमुख ने की योग की तारीफ
जी20 शिखर सम्मेलन में डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस ने कहा कि भारत में पारंपरिक चिकित्सा का एक समृद्ध इतिहास है। भारत में आयुर्वेदिक चिकित्सा का समृद्ध इतिहास है। इसमें योग है, जो दर्द को कम करने में प्रभावी है। विदेशों द्वारा पारंपरिक दवाओं की मांग की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

यूपीएल को तीसरी बार हासिल हुआ क्लेरिवेट साउथ एशिया इनोवेशन अवार्ड-2023

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 18 अगस्त, 2023। सस्टेनेबल एग्रीकल्चर सॉल्यूशंस का ग्लोबल प्रोवाइडर यूपीएल लिमिटेड (एनएसई- यूपीएल और बीएसई- 512070 एलएसई- यूपीएलएल) (यूपीएल) ने तीसरी बार क्लेरिवेट साउथ एशिया इनोवेशन अवार्ड-2023 हासिल किया है। कंपनी को यह अवार्ड  कृषि व्यवसाय में एक शीर्ष प्रर्वतक के रूप में मान्यता देते हुए प्रदान किया गया […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर